Wednesday, 22 November 2023

मैन ऑफ़ द मिलेनियर, भारत शाह ने किया "मोदी राज में हार्दिक" का विमोचन

भारतीय हीरा बाजा़र के मैन ऑफ़ द मिलेनियर,भवन निर्माता एंव फिल्म फायनेंसर भरत शाह के हाथों से स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया द्वारा प्रकाशित स्टार रिपोर्ट के ११वें व्यंग चित्र "मोदी राज में हार्दिक" का विमोचन 

भारतीय हीरा बाजा़र के डायमंड किंग, जाने-माने भवन निर्माता एंव भारतीय फिल्म फायनेंसर भरतभाई शाह ने स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया को अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी के कारण आज विश्व में भारतीय लोगों का मान सम्मान बढा है । 

भारत देश की आज़ादी के 75 वे साल में आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस अमृत महोत्सव काल में में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदी के 75 निर्णायक कार्यों को प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया के नेतृत्व में स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन द्वारा कार्टून बुक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन के द्वारा प्रकाशित किये जा रहे "मोदी राज में हार्दिक" व्यंग चित्र का मेन ओफ दी मिलेनियर एंव डायमंड किंग भरतभाई शाह के हाथों से ११वें कार्टून का विमोचन किया गया। 

इस अवसर पर स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया ने भरत भाई शाह  को तिरंगा दुप्पटा, सुवर्ण पुष्प के साथ स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन देकर  सम्मानित किया।  

इस मौके पर स्टार रिपोर्ट के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया, गुजरात के वरिष्ठ पत्रकार और गांधीनगर टुडे डेली अखबार के मालिक राजुभाई मणीयार, वरिष्ठ पत्रकार एवं पी.आर.ओ. अरुण कुमार कमल, व्यंग चित्रकार राज पाटील, स्टार रिपोर्ट की सब एडिटर रश्मि दवे, जागरण जंक्शन के संपादक आशुतोष गुप्ता एवं श्रद्धा रायबान उपस्थित थे।


 

Wednesday, 8 November 2023

हार्दिक हुंडिया का यशस्वी कदम, "मोदी राज में हार्दिक" व्यंगचित्र का चाय की दुकान पर जूनियर मोदी ने किया विमोचन

अरुण कुमार कमल / मुंबई 

गत दिनों मुंबई के अँधेरी में एक चाय की दुकान पर जूनियर मोदी ने प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया के स्टार रिपोर्ट व्यंग चित्र *मोदी राज में हार्दिक" के अगले व्यंग्यचित्र का विमोचन किया। जूनियर मोदी को देखकर यहाँ पब्लिक उनकी एक झलक देखने लिए उमड़ पड़ी। 

ज्ञात हो की जूनियर मोदी की कारों का काफिला स्टार रिपोर्ट मैगज़ीन कार्यालय से मुंबई के अँधेरी स्टेशन स्थित एक चाय की दुकान पर जाकर रुका, जहाँ *मोदी राज में हार्दिक" के अगले व्यंग्य चित्र का विमोचन जूनियर मोदी ने किया। इस मौके पर वहां बड़ी तादाद में मीडिया के लोग मौजूद थे। 

जूनियर मोदी ने व्यंग्यचित्र का विमोचन करते हुए हार्दिक हुंडिया को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि- हार्दिक हुंडिया के नेतृत्व में स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन द्वारा कार्टून बुक के रूप में प्रस्तुत किये जाने के यशस्वी कदम की सराहना करता हूँ। इससे पहले भी मैं काफी सालों से देख रहा हूँ की हार्दिक हुंडिया हमेशा मोदी जी के हर अच्छे और निर्णायक कार्यों को हमेशा प्रमोट करते रहते हैं। 

उन्होंने आगे कहा की भारत देश के 75वें अमृत महोत्सव के चलते मैं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के 75 निर्णायक कार्यों को प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया के नेतृत्व में स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन द्वारा कार्टून बुक के रूप में प्रस्तुत किये जाने के यशस्वी कदम की सराहना करता हूँ। 

इस अवसर पर स्टार रिपोर्ट के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया एवं सुनीता हुंडिया सहित सब एडिटर रश्मि दवे तथा जागरण जंक्शन के संपादक आशुतोष गुप्ता भी उपस्थित थे।


Wednesday, 25 October 2023

प्रेम शुक्ला के हाथों से 'मोदी राज में हार्दिक' के अगले कार्टून का विमोचन

अमृत महोत्सव के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 निर्णायक महाकार्यों के व्यंग चित्र का विमोचन

अरुण कुमार कमल / मुंबई

भारत के 75 वे अमृत महोत्सव के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 निर्णायक कार्य को प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया के नेतृत्व में स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन द्वारा कार्टून बुक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहे , ये कार्टून व्यंग चित्रकार राज पाटिल ने बनाये हैं।

इसी कड़ी में दशहरा के मौके पर स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दैनिक सामना अखबार के पूर्व संपादक प्रेम शुक्ला के हाथों से 'मोदी राज में हार्दिक' के अगले कार्टून का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर जाने माने आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली भी उपस्थित हुए, स्टार रिपोर्ट के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया सहित सह सम्पादिका रश्मि दवे, दैनिक जागरण जंक्शन अखबार के संपादक आशुतोष गुप्ता, श्रध्धा रायबन आदि लोग उपस्थित हुए।



 

Thursday, 19 October 2023

योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद और अभीनेता रवि किशन !

गोरखपुर 18 2023 । पावन धाम अयोध्या जी में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन में अब अधिक समय नहीं बचा है, आगामी जनवरी 2024 में होने वाले इस उद्घाटन समारोह को लेकर हर कोई अपने स्तर से भिन्न भिन्न स्वरूप में तैयारियों में मग्न हो गया है । हिन्दू धर्म से जुड़े सबसे बड़े तीर्थस्थल अयोध्या धाम को लेकर हर किसी के मन मे उत्साह और उमंगों ने नए तरंगों का संचार किया है , ऐसे में भाजपा के गोरखपुर से लोकसभा सदस्य सांसद रवि किशन एक श्रीराम भक्ति में सराबोर गीत अयोध्या के श्रीराम की शूटिंग आगामी 21 और 22 ऑकटूबर को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर और अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में करने आ रहे हैं । गोरखपुर के राजघाट में इस गाने की शूटिंग की जाएगी । सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि हिंदुत्व की इस अलख में रवि किशन मुख्य किरदार अदा करने आ रहे हैं , और इस गाने के बैकग्राउंड में लगभग 500 डांसरों का इस्तेमाल किया जाने वाला है । कोरियोग्राफर रिक्की गुप्ता ने इस गाने के कोरियोग्राफी की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दिया है । यह उनके कैरियर की भी सबसे बड़ी उपलब्द्धि साबित होने वाली है ।

जब से रवि किशन गोरखपुर से सांसद बने हैं तभी से वो हर एक मंच पर हिन्दू हित की बातें करते रहते हैं । उन्होंने अपने संसदीय कार्य के साथ साथ सम्पूर्ण हिंदुस्तान में अपने हिन्दू धर्म के प्रति सच्ची श्रद्धा और भक्ति का अनूठा जागरूकता वाला माहौल तैयार किया हुआ है । इस कार्य मे उन्हें भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आशीर्वाद भी हासिल है । सांसद रवि किशन ने इस बाबत बात करते हुए बताया कि हम तो बसुधैव कुटुम्बकम की परंपरा का निर्वहन करने वाले लोग हैं । हमें सम्पूर्ण मानवजाति की चिंता लगी रहती है, हम प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना करते रहते हैं कि सारी दुनिया मे हिंदुत्व का परचम लहराए और हर जगह प्राणियों में सद्भावना हो । मेगास्टार रवि किशन यह भी कहते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री जी आज हिंदुत्व का अलख सारी दुनिया मे जगा रहे हैं दुबई में भी स्वामी नारायण मंदिर की स्थापना करा चुके हैं ,

इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भी दिल्ली के अक्षरधाम में दर्शन करा चुके हैं । ऐसे में जब हम मानवता की बात करते हैं तो यह सम्पूर्ण विश्व की मानव जाति की बात होती है । हम अहिंसा के पुजारी को मानने वाले लोग हैं, और हमारे प्रधानमंत्री जी भी इसी राह पर चलने के लिए बारबार हमें प्रेरित करते रहते हैं । हिन्दू धर्म हमें यही शिक्षा भी देता है । हम हर मौसम में अपनी परंपराओं को जीवंत रखने के लिए मौसम अनुकूल पर्व और त्योहार मनाते हैं । इसमें हिंदुत्व के हर रूप का दर्शन हो जाता है ।  

हिंदुत्व की अलख जगाती इस भक्तिमय प्रस्तुति अयोध्या में श्रीराम के निर्माता हैं निरंजन कुमार सिन्हा, जिसके निर्देशक हैं माधव एस राजपूत , मीनाक्षी एसआर व प्रणव वर्त के लिखे व माधव एस राजपूत की आवाज में रिकॉर्ड हुए भक्तिमय गीत को संगीत भी माधव एस राजपूत ने ही दिया है । इसके क्रिएटिव डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर हैं शकील रेहान खान, कोरियोग्राफर हैं रिक्की गुप्ता । व पीआरओ हैं संजय भूषण पटियाला ।

प्रस्तुति:- अरुण कुमार कमल


स्टार सुदीप पांडे की चांदनी सिंह व जोया खान के साथ फिल्म "अनाड़ी सजना" और दो अन्य फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी।

यूँ तो भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में आजकल बन रही हैं और उसमें एक से बढ़कर एक  अभिनेता भी आपको नज़र आते हैं लेकिन इनमें बहुत सारे ऐसे अभिनेता हैं जिनके प्रदर्शन/परफॉर्मेंस में निरंतरता का नितांत अभाव है , कोई एक फ़िल्म तो कोई दो फिल्में करने के बाद मार्केट से गायब ही हो गया। इस इंडस्ट्री में वही अभिनेता लम्बे समय तक टिके हुए हैं जिनके अभिनय में दम है और उनकी फिल्मों ने अतीत में लोगों का काफी भरपूर मात्रा में मनोरंजन किया हुआ है । आज बात होगी भोजपुरी फिल्म ''भोजपुरिया दरोगा'' और ''भोजपुरिया भईया'' के नाम से आई भोजपुरी फिल्मों के दमदार अभिनेता सुदीप पांडेय की ।  

भोजपुरी फिल्मों में सुडौल और गठीले शरीर वाले भोजपुरी फिल्म अभिनेता सुदीप पांडे एकसाथ तीन बड़ी भोजपुरी फिल्मों को लेकर जबरदस्त वापसी कर रहे हैं। एसपीएस मूवीज एन्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली उनकी आगामी भोजपुरी फिल्म 'अनाड़ी सजना' और अन्य दो फिल्मों की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी, जो कि शूटिंग पहले मुंबई और फिर उत्तर प्रदेश में की जाएगी । इन फिल्मों की घोषणा नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुम्बई में की गई । सुदीप पांडेय की अगली दो फिल्मो के शीर्षक की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी । 

विगत सालों में सुदीप पांडेय ने एक दौर में भोजपुरी सिनेमा को बड़ी बड़ी हिट फिल्में दिया है और उनकी हर फिल्म में जबरदस्त एक्शन और रोमांस का डबल डोज हुआ करता था । अब देखने वाली बात ये है कि इस भोजपुरी फिल्म ''अनाड़ी सजना'' सहित आगामी फिल्मों में वे किस तरह की कहानी पर काम करने वाले हैं । उनका टेस्ट हमेशा से एक्शन प्रधान फिल्में रहने के कारण दर्शक इसबार भी उनसे कुछ उसी प्रकार की उम्मीद कर रहे हैं । 

इन फिल्मों के बारे में बात करते हुए मुम्बई में सुदीप पांडेय ने बताया कि यह फ़िल्म भी मौजूदा दौर की बाकी फिल्मों से थोड़ा हटकर ही होगी और इसमें भी एक्शन , कॉमेडी और रोमांस का कॉम्बो पैक देखने को मिलेगा । तीनों फिल्मों की मुख्यतः शूटिंग उत्तर प्रदेश में ही की जाएगी। इन फिल्मों की शूटिंग को लेकर  मुम्बई में ही वर्कशॉप लगाकर इसके सभी फ़िल्म से जुड़े कास्टिंग और टेक्निकल स्टाफ ने कड़ी मेहनत शुरू कर दिया है 


फिल्म में अपने अभिनय को लेकर उतसाहित मुख्य अभिनेत्री चांदनी सिंह और जोया खान ने मुंबई में मीडिया वालों से बात करते हुए बताया कि उन्हें सुदीप पांडे के साथ काम करने का मौका पहली बार मिला है, जो अपने आप में काफी रोमांचक साबित होने वाला है। इसके पहले लगभग सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम करने के बाद अब सुदीप पांडेय के साथ काम करने का मौका मिला है । हम जानते हैं कि सुदीप पांडेय हमेशा एक सुलझे हुए अभिनेता के तौर पर काम करते हैं और हमेशा अपने यूनिट को खुश रहते हुए देखना चाहते हैं । 


फिल्म जगत के लोग बोलते है की उनके सेट पर पार्टी और मजा मस्ती करते हुए शूटिंग का समय कैसे निकल जाता है पता ही नहीं चलता, अब इस चीज को हम भी नजदीक से महसूस करने वाले हैं । इस फ़िल्म में उनके साथ काम करके बहुत मजा आने वाला है । 

फिल्म अनाड़ी सजना का निर्देशन दिलावेज़ खान करने वाले हैं , वहीं सिनेमेटोग्राफर प्रमोद पांडे और लेखक ए पी मोहन के साथ संदीप कुशवाहा होंगे। फ़िल्म में संगीत अमन श्लोक और लाल सिन्हा ने दिया है वहीं गीत फणींद्र राव, राजेश मिश्रा और राकेश सिंह ने लिखे हैं। फिल्म में सुदीप पांडे, चांदनी सिंह, जोया खान, अयाज खान, शकीला मजीद, गिरीश शर्मा, प्रमोद सोनी, पंकज मेहता, मनोज द्विवेदी, आर्यन बाबू, विजया लक्ष्मी सिंह, स्वीटी सिंह, लक्ष्मीकांत पांडे, संजीव पांडे, उमा पाठक, अनु पांडे, वेद सिंह, के साथ श्रीकांत प्रत्युष भी अपने अभिनय से लोगों का मन मोहने वाले हैं। 

इन अभिनेताओं के साथ-साथ लोकप्रिय भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय और नेहा निष्ठा सुदीप पांडे के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर अभिनय करते हुए नज़र आएंगी । फ़िल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं ।

प्रस्तुति : अरुण कुमार कमल 

मास्क टीवी ओटीटी पर जल्द होगा लघु फ़िल्म रामनामी समुदाय का प्रीमियर !



मास्क टीवी ओटीटी अपने नए नए कंटेंट को लेकर हमेशा चर्चा का केंद्रबिंदु बना रहता है। अब इस प्लेटफ़ॉर्म पर भगवान राम की भक्ति में लीन रहने वाले, और  समाज के सबसे निचले तबके से संबंध रखने वाले सम्प्रदाय रामनामी संप्रदाय के ऊपर बनी लघु फिल्म का प्रीमियर किया जाएगा । कहते हैं कि इस सम्प्रदाय की स्थापना भगवान परशुराम ने किया था । इस रामनामी संप्रदाय के लोग अपने शरीर पर ही राम नाम गुदवाकर भगवान राम की आराधना में लीन रहते हैं । राम नाम का शॉल ओढ़ाते हैं , और मोर पंख से बने मुकुट पहनते हैं । मास्क टीवी ओटीटी पर अभी हाल फिलहाल में रिलीज़ हुई वेबसिरिजों ने अच्छी खासी व्यूवरशिप व टीआरपी बटोरी थी , और अब उसी कड़ी में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रामनामी समुदाय के नाम पर बनी इस लघु फिल्म का प्रीमियर होने जा रहा है ।  

रामनामी समुदाय वास्तव में सामाजिक विभेद के दुष्परिणामों को इंगित करती हुई और एक समुदाय द्वारा अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा भाव को अन्यत्र तरीके से प्रस्तुत करने का तरीका भी सिखाती है । इसमें किसी के प्रति भी अहंकार और विद्वेष की कोई गुंजाइश नहीं है । 

विजेंद्र प्रताप बरेठ और तौसीफ आलम द्वारा लिखित, "रामनामी समुदाय" गरीबी और भेदभाव की दोहरी चुनौतियों का सामना करने वाले एक समर्पित व्यक्ति सुखीराम की कहानी कहती हुई लघु फिल्म है । इस कहानी के जरिये हम रामनामी समुदाय की परेशानियों और चुनौतियों से भी रूबरू होंगे । इसमें उनकी जीवन शैली और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा ।  

दरअसल मानवीय भावनाओं को संवेदनात्मक रूप से उजागर करने वाली कहानियों को प्रदर्शित करके मास्क टीवी सहानुभूति, समझ और एकता की दिशा में बाकी के प्लेटफार्म से एक कदम आगे चल रही है । और आज के युग मे यह अपनेआप में बहुत बड़ी सफलता है की आप दर्शक वर्ग के मिज़ाज को भांप गए हैं । यदि दर्शकों की पसन्द और नापसंद का इतना ख्याल रखा जाए तो दर्शकों के लिए सम्पूर्ण मनोरंजन इकट्ठे ही मिल सकता है । जो कि करने में मास्क टीवी सफल है ।  

मास्क टीवी ओ टी टी प्लेटफ़ॉर्म की चैनल प्रोड्यूसर मानसी भट्ट के अनुसार “रामनामी समुदाय “ के माध्यम से हम समाज के एक उपेक्षित तबके की कठिनाइयों परेशानियों को उजागर करने की कोशिश कर रहे हैं और यह भी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे यह समुदाय इतनी परेशानियों के बावजूद भी भगवद्भक्ति में एकाग्रचित होकर लीन है । अब आप सभी इस रामनामी समुदाय के जरिये एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार रहें 

Sunday, 15 October 2023

सिमरम आहूजा के म्यूजिक वीडियो "बजा बजा ढोल बजा" म्यूजिक वीडियो की लॉन्चिंग

खाओ पियो रेस्टॉरेंट में सिमरम आहूजा "बजा बजा ढोल बजा" की लॉन्चिंग

अरुण कमल / मुंबई 

पी बी म्यूजिक कंपनी ने लक्मे सलून वापी के साथ एसोसिएशन में निर्मित अपने म्यूजिक वीडियो "बजा बजा ढोल बजा" की लॉन्चिंग मुंबई के खार स्थित खाओ पियो रेस्टॉरेंट में की। 

नवरात्री के गरबा के अवसर पर निर्मित इस गाने में जानी मानी इंटरनेशनल एंकर और गरबा डांसिंग क़्वीन सिमरम आहूजा नज़र आएँगी। इस गाने को गाया है प्रेम भारतीय ने और इस वीडियो के डायरेक्टर हैं दुर्गेश थवानी। वीडियो के डी ओ पी तथा डायरेक्टर हैं सुनील वाधवानी गत नवरात्री पर पी. आर. ओ. राजू असरानी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इस गाने को लांच किया।