Showing posts with label shaku rana. Show all posts
Showing posts with label shaku rana. Show all posts

Sunday, 31 May 2020

फिल्म के चौथे पोस्टर में जहर उगलता हुआ ये डायलॉग


फिल्म "ये है मेरा वतन'' का चौथा पोस्टर जिसमे "शकु राणा" नज़र आ रहे हैं 

"मुश्ताक़ पाशा" की फिल्म "ये है मेरा वतन" के अनलॉक होते ही निकला चौथा पोस्टर, पोस्टर में  निकला "शकु राणा" और पाकिस्तानी शक्कू राणा के मुहं से निकला जहर उगलता हुआ ये डायलॉग -
"इस आग से पाकिस्तान को जलाओगे क्या ?,
"बचाके रखो इसे इंडिया को जलाने के लिए"

इस डायलॉग से फिल्म कि कहानी कि कड़ी कहाँ से कहा जुड़ रही है इसका पता तो मुश्ताक़ पाशा ही जानते होंगे !

अभी तक तो बॉलीवुड में किसी फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जाता था पर इस फिल्म से एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है जब किसी फिल्म के पोस्टर से लोग फिल्म के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है की आने वाले दिनों में ये एक नया ट्रेंड ही बन जाये की फिल्म निर्माता प्रोमो की बजाय पोस्टर से ही अपनी फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दें।

अब देखते हैं कि आने वाले दिनों में इस फिल्म के लेखक, निर्माता, निर्देशक "मुश्ताक़ पाशा" अब फिल्म के कौन से पोस्टर में कौन सा

जहर उगलता डायलॉग लेकर आते हैं ?

- अरुण कुमार कमल

लेखक, निर्माता, निर्देशक "मुश्ताक़ पाशा"

Saturday, 30 May 2020

लॉकडाउन में फँसी फिल्म "ये है मेरा वतन" से निकला "शकु राणा" का चौथा पोस्टर

फिल्म "ये है मेरा वतन'' का चौथा पोस्टर जिसमे "शकु राणा" नज़र आ रहे हैं 

लॉकडाउन में फंसी फिल्म "ये है मेरा वतन'' का चौथा पोस्टर अभी रिलीज़ हुआ है जिसमे अभिनेता "शकु राणा" एक और नए डायलॉग के साथ नज़र आ रहे हैं, फिल्म "ये है मेरा वतन" के सस्पेंस भरे लॉक डाउन से निकले इस नए पोस्टर में "शकु राणा" क्या कहते हुए नज़र आ रहे हैं और इस डायलॉग से फिल्म कि कहानी कि कड़ी कहाँ जुड़ रही है इसका अंदाजा अब आप ही लगाइये !

जैसे की हम पहले ही बता चुके हैं कि इस फिल्म का हर पोस्टर कुछ कहानी कहते हुए नज़र आ रहा है, इसी कि अगली कड़ी में इस फिल्म का चौथा पोस्टर भी कुछ कह रहा है।  इस पोस्टर से हमें बस इतना ही पता चल रहा है जितना डाइरेक्टर बताना चाह रहे है।

प्रमोद माउथो, यशपाल शर्मा, विष्णु शर्मा और अब शक्कू राणा जैसे मंजे हुए कलाकारों के चार पोस्टर अपने बवाल मचाने वाले डायलॉग के साथ अब तक रिलीज़ हो चुके है। फिल्म का हर पोस्ट कुछ न कुछ कह रहा है जिससे फिल्म प्रेमियों कि उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अब देखते हैं कि आने वाले दिनों में इस फिल्म के निर्माता निर्देशक "मुश्ताक़ पाशा" अब फिल्म के कौन से पोस्टर में कौन सा डायलॉग लेकर आते हैं।

- पूनम शर्मा