Showing posts with label bjp Mumbai. Show all posts
Showing posts with label bjp Mumbai. Show all posts

Monday, 10 July 2023

कंचन श्रीकृष्णा ने मुंबई के "व्यंजन हॉल" में कराया "श्रीराम चरित्र मानस" (रामायण) का अखंड पाठ !


मुंबई, अँधेरी पश्चिम स्थित ओशिवरा पुलिस स्टेशन के पास व्यंजन हॉल में गत दिनों श्रीराम चरित्र मानस (रामायण) के अखंड पाठ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्रीराम" के आदर्शों पर चलने वाले फिलास्फर, पत्रकार और लेखक "अरुण कुमार कमल" ने २८ वर्षों के संघर्ष भरे "मुंबई वास" के बाद इस अखंड पाठ में शामिल हुए। 

इस अवसर पर कथाकार ऋतुअल द्वारा परफॉर्म "श्रीराम चरित्र मानस" (रामायण) के अखंड पाठ के कार्यक्रम का आयोजन फिल्म प्रोडूसर "कंचन श्रीकृष्ण सिंह"  द्वारा किया गया। जसमे "श्वेत निशा" तथा "उषा मौर्या" ने भी सहकार्य किया। 

इस मौके पर फैशन डिज़ाइनर "दिया तिवारी" के अलावा हॉलीवुड ट्रेंड अभिनेता और लेखक "राकेश आनंद", निर्माता "एहसान एम्. के".राजस्थानी फिल्मों के प्रसिद्द अभिनेता "विक्की हाडा", "राजकुमार कनोजिया", कॉमेडियन "सुनील पाल", आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

कार्यक्रम में व्यंजन हाल के सर्वेसर्वा "प्रमोद जी" का विशेष योगदान रहा। श्रद्धालुओं ने अखंड पाठ के बाद आरती के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया और एक दूसरे के उज्जवल भविष्य की कामना की।