Showing posts with label RK Casting & Entertainment. Show all posts
Showing posts with label RK Casting & Entertainment. Show all posts

Monday, 22 November 2021

लेकसिटी में पहुंचे बॉलीवुड डीजे सुमित सेठी


 लेकसिटी में बॉलीवुड सेलिब्रिट का रॉयल वेडिंग में लगातार आना हो रहा है इन दिनों सबसे पहले जानी मानी एक्ट्रेस जैकलीन, बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक, मीका सिंह, गुरु रंधावा एवं उनके बाद रविवार को बॉलीवुड डीजे सुमित सेठी उदयपुर पहुंचे | वे यहां एक शाही शादी में परफॉर्मेंस के सिलसिले में उदयपुर आए | शहर के उदयविलास होटल में उन्होंने अपने खास प्रस्तुति दी | बॉलीवुड डीजे सुमित सेठी  बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम किया है | डीजे सुमित सेठी ने कई बॉलीवुड गानों का डीजे रीमिक्स किया है और खास परफॉर्मेंस दी हैं | जो युवाओं को काफी प्रभावित कर रही है | डीजे सुमित सेठी ने हर बड़े सेलिब्रिटी के गानों को रिमिक्स किया है एवं उन्हें अलग अंदाज में प्रस्तुत किया है | वे कई इंटरनेशनल नेशनल शो कर चुके हैं | डीजे सुमित सेठी ने बताया कि उदयपुर बहुत खूबसूरत शहर है | यहां की खूबसूरती का अपना एक अलग ही अंदाज है मुझे जब जब मौका मिलेगा में यहां जरूर आना चाहूंगा |

लेकसिटी में पहुंचे बॉलीवुड सिंगर शादाब फरीदी


 लेकसिटी में बॉलीवुड सेलिब्रिट का रॉयल वेडिंग में लगातार आना हो रहा है इन दिनों सबसे पहले जानी मानी एक्ट्रेस जैकलीन, बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक, मीका सिंह, गुरु रंधावा एवं उनके बाद रविवार को बॉलीवुड सिंगर शादाब फरीदी उदयपुर पहुंचे | वे यहां एक शाही शादी में परफॉर्मेंस के सिलसिले में उदयपुर आए | शहर के उदयविलास होटल में उन्होंने अपने खास प्रस्तुति दी | बॉलीवुड सिंगर शादाब फरीदी बॉलीवुड में कई गाने गा चुके हैं जिसमें सुल्तान, दीवानी मस्तानी, जश्न ए इश्का, दगाबाज रे, फेविकोल से, आदि गाने है |

Tuesday, 16 November 2021

उदयपुर की मॉडल दिविषा पालीवाल ने एलिट मिस राजस्थान 2021 सेकंड रनर अप का खिताब जीता


राह में थी चुनौतियां, सहयोग मिला तो पाई मंजिल ~ दिविषा पालीवाल

उदयपुर की मॉडल दिविषा पालीवाल ने एलिट मिस राजस्थान 2021 सेकंड रनर अप का खिताब जीता | इस शो का फिनाले जयपुर में हुआ | इस शो का यह आठवां सीजन था | यह राजस्थान का सबसे चर्चित मॉडलिंग ब्यूटी पेजेंट शो माना जाता है | इस शो के डायरेक्टर गौरव गौर है जो कि पूरे राजस्थान के मॉडल को बड़े लेवल पर अपने शो के माध्यम से मंच प्रदान करते हैं |

इस शो में पूरे राजस्थान से टॉप 30 मॉडल का सिलेक्शन किया गया | जिसमें उदयपुर की मॉडल दिविषा पालीवाल ने अपने टैलेंट के दम पर टॉप 30 में जगह बनाई और इस शो में रनर अप का खिताब जीता | इस शो के ऑडिशन जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, एवं राजस्थान के विभिन्न शहरों मैं हुए | दिविषा पालीवाल ने बताया कि उन्होंने इस शो के ऑडिशन उदयपुर में दिए थे | इस शो में टॉप 30 एवं फिनाले में जगह बनाने के लिए दिविषा पालीवाल ने उनके मेंटर अजय नायर एवं जूही व्यास द्वारा ग्रुमिंग सेशन ली | उन्होंने बताया कि यह खिताब जीतना उनके लिए आसान नहीं था | यह खिताब जीतने के लिए उनके माता पिता का बहुत सपोर्ट रहा |दिविषा पालीवाल ने बहुत ही कम उम्र में कई खिताब जीते हैं जिसमें मिस उदयपुर रनर अप, मिस आईकॉनिक राजस्थान, फर्स्ट मिस इंडिया, मिस इंडिया इंटरनेशनल जैसे खिताब शामिल है | दिविषा पालीवाल ने बताया कि इसके बाद वे इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट के लिए तैयारी कर रही है | उन्होंने बताया कि उदयपुर में टैलेंट की कमी नहीं बस यहां के मॉडल को मौका मिले तो उदयपुर का नाम देश दुनिया में नाम रोशन करेगी |