Showing posts with label bollywood. Show all posts
Showing posts with label bollywood. Show all posts

Thursday, 4 June 2020

प्रवासी मजदूरों के सुपर हीरो "सोनू सूद"


सोशल मीडिया पर सोनू सूद की खूब चर्चा हो रही है कि लोग उन्हें हॉलीवुड सुपरहीरोज से भी बड़ी उपाधि दे रहे हैं। उनकी मदद के जरिए घर पहुंचे लोगों ने उन्हें "रियल हीरो" (असल जिंदगी के नायक) की उपाधि दी है। वहीं कुछ लोग तो इस मुश्किल हालात में इस मदद से इतने भावुक हो गए कि उन्होंने सोनू को साक्षात भगवान का दर्जा दे दिया है।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सोनू की इस पहल की खुलकर प्रशंसा की है। सोनू सूद से सोशल मीडिया पर जो भी उनसे संपर्क कर गुहार लगा रहे हैं सोनू खुद उन्हें जवाब देकर मदद का भरोसा दे रहे हैं। इन दिनों सोनू का ट्विटर अकाउंट ऐसे ही संदेशों से भरा पड़ा है।

सोनू को हजारों की संख्या में मदद के लिए संदेश आ रहे हैं। सोनू ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सोनू लगातार 20-20 घंटों तक लोगों के बीच रहकर प्रवासियों की मदद कर रहे हैं।