Showing posts with label malwani. Show all posts
Showing posts with label malwani. Show all posts

Friday, 17 July 2020

मालवणी में तीन मंजिला इमारत गिरी २ की मौत ४ घायल

आदित्य ठाकरे ने किया दोनों मृतकों के परिवार को ४-४ लाख के मुआवजे का ऐलान किया है 

मुंबई के मालाड पश्चिम स्थित मालवणी गेट न ५ ओल्ड कलेक्टर कम्पाउंड में गुरुवार की दोपहर गेट  को ग्राउंड + 2  का घर गिर गया इस घटना के दौरान दो अन्य घरों को भी नुकशान पंहुचा है  जिसमे २ लोगों की मौत की खबर आ रही है। इस घटना में एक १२ से १४ साल के लड़के और एक २० से २५ साल की लड़की की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि ४ घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

घटना के तुरंत बाद स्थानिक कांग्रेस विधायक एवं कैबिनेट मिनिस्टर असलम शेख ने घटनास्थल का दौरा किया और इससे प्रभावित लोगों को मदद पहुचायी। 

उल्लेखनीय है की पिछले २ दिनों से मुंबई में भरी बारिश हो रही थी जिसकी वजह से कमज़ोर इमारतों के गिरने का डर था। मनपा अधिकारयों का कहना है की शायद लगातार दो दिनों की तेज़ बारिश की वजह से ये हादसा हुआ  जिसमे २ लोगो की जान चली गयी।  

- अरुण कुमार कमल