Showing posts with label Right Mirror. Show all posts
Showing posts with label Right Mirror. Show all posts

Wednesday, 1 January 2025

Shailja Kamal Awarded Ph.D. in Human Development and Family Studies from MPUAT, Udaipur


Udaipur, January 1, 2025 – In a moment of academic triumph, Shailja Kamal has been conferred a Doctorate of Philosophy (Ph.D.) in Human Development and Family Studies by the College of Community and Applied Science, Maharana Pratap University of Agriculture and Technology (MPUAT), Udaipur.

The degree was formally awarded during a grand convocation ceremony by MPUAT Vice-Chancellor Dr. A.K. Karnataka, Rajasthan Governor Shri Haribhau Bagde, and the former Vice-Chancellor of Assam Agriculture University, Dr. Amarnath Mukhopadhyay. Shailja's groundbreaking research, titled "A Study on Juvenile Delinquents," delves into the complex interplay of familial, social, and psychological factors that influence juvenile behavior. Her study provides fresh insights that have the potential to inform policies and practices aimed at rehabilitation and prevention.

Reflecting on her achievement, Shailja expressed heartfelt gratitude to her mentors, colleagues, and loved ones for their unwavering support. "This journey has been both challenging and transformative," she remarked. "I am deeply honored to contribute to a field that holds immense relevance for building a just and equitable society."

The College of Community and Applied Science at MPUAT has long been a beacon of excellence, fostering impactful research in human development, family dynamics, and community welfare. Shailja's work exemplifies this legacy, offering actionable insights into pressing societal issues like juvenile delinquency.

Her dedication to addressing these critical challenges has positioned her as a thought leader in her field. With plans to further her research and drive practical solutions, Shailja is committed to advocating for the well-being of vulnerable populations and strengthening family and community systems.

This remarkable accomplishment not only underscores Shailja’s academic brilliance but also serves as an inspiration to scholars and practitioners alike. It is a testament to the power of perseverance, innovation, and a vision for positive societal change.

Friday, 3 July 2020

मिशन सेवा संस्थान ने वृक्षारोपण अभियान शुरू किया


सीकर / सामाजिक संगठन मिशन सेवा संस्थान की ओर से सीकर शहर में पर्यावरण शुद्धता के लिए वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है.. संस्थान के अध्यक्ष सोयब पंवार ने बताया कि संस्था की ओर से जगमालपुरा रोड पर वक्षारोपण कर शुभारंभ किया ..जिसके अंतर्गत संस्था के सदस्य इंजीनियर अब्दुल सत्तार खोखर ने अपनी बेटी के जन्म पर व सदस्य जमील चौहान ने बेटे के जन्मदिन पर पौधे लगाकर उसकी देखरेख का जिम्मा लिया .. वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया इस अवसर पर संस्था के पार्षद तौफीक बेहलीम, सैयद मकसूद , अल्ताफ भाटी, इंजीनियर सत्तार खोखर, जमील चौहान, वसीम कुरेशी, पूर्व पार्षद हैदर अली पायलट, मोहम्मद रफीक व सोयब पंवार उपस्थित रहे |


Friday, 22 May 2020

आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट द्वारा इंस्टाग्राम लाइव सेशन में बॉलीवुड सिंगर दानिश अल्फ़ाज़ की खास प्रस्तुति


आरके कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा आयोजित लोक डाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए लाइव सेशन किए जा रहे हैं | उसी के अंतर्गत कल के लाइव सेशन में शाम 9:00 बजे दानिश अल्फ़ाज़ बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर * अपनी आवाज से लोगों तक रूबरू होंगे एवं इस शो को होस्ट *दिव्यानी गोस्वामी करेगी | 

दानिश अल्फ़ाज़ बॉलीवुड में कई गाने गा चुके है | दानिश अल्फाज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 लाख से अधिक फोलाइंग हैं | बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले दानिश अल्फ़ाज़ ने बॉलीवुड एल्बम में कहीं फेमस सॉन्ग गाए हैं | दानिश अल्फ़ाज़ आरके कास्टिंग कंपनी के इंस्टाग्राम पेज @rk_cme_company पर अपनी खास प्रस्तुति देंगे | 

इससे पिछले लाइव सेशन में बॉलीवुड सिंगर स्वरूप खान , बॉलीवुड सिंगर यश वडाली , बॉलीवुड सिंगर, शिबानी कश्यप , बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी , इंडियन आइडल विनर अंजना , प्लेबैक सिंगर चित्रलेखा सेन, सिंगर सरवर खान , सिंगर अमृता भारती , सिंगर हैयात खान ,  सिंगर सोनू पहाड़ी , पवनीत बग्गा  ने खास प्रस्तुति दी | आरके कास्टिंग कंपनी का लाइव सेशन कराने का मकसद लोगों का मनोरंजन हो |

Monday, 11 May 2020

"विश्व सनातन वाहिनी" ने की कोरोना संकटकाल में लोगों की मदद


"विश्व सनातन वाहिनी" के उपाध्यक्ष "अमर सिंह पिंगोलिया" ने बताया है कि उनका संग़ठन कोरोना के कारण आर्थिक स्थिति में लाचार लोगों कि मदद कर रहा है, जिन लोगों को मदद नहीं पहुंच पा रही है उनको राशन मुहैया कराया गया वहीँ दूसरी तरफ "विश्व सनातन वाहिनी" की  तरफ से ५ मई को १५ मजदूरों को उनके घर वापसी कि व्यवस्था की गयी ।

"विश्व सनातन वाहिनी" के राष्ट्रीय अध्यक्ष- बृजमोहन शर्मा और संस्थापक तथा मुख्य संरक्षक "धर्माचार्य पं जगदीश भरद्वाज" कि तरफ से ब्लड कैंप का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर "अमर सिंह पिंगोलिया" ने कहा कि वे संघठन द्वारा निर्देशित उद्देश्यों एवं दिए हए दायित्वों का निर्वहन शुद्ध अन्तःकरण और सम्पूर्ण निष्ठा के साथ करने में जुटे हैं।

विश्व सनातन वाहिनी की टीम प्रत्येक जिले में अपने स्तर पर कार्य कर रही है।

Friday, 8 May 2020

इंस्टाग्राम लाइव सेशन में सिंगर शिबानी कश्यप देंगी अपनी खास प्रस्तुति



आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित कल के इंस्टाग्राम लाइव सेशन में बॉलीवुड सिंगर शिबानी कश्यप अपनी खास प्रस्तुति देगी |

आरके कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा आयोजित लोक डाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए लाइव सेशन किए जा रहे हैं | उसी के अंतर्गत कल के लाइव सेशन में शाम 8:00 बजे बॉलीवुड सिंगर शिबानी कश्यप अपनी आवाज से लोगों तक रूबरू होगी एवं इस शो को होस्ट दिव्यानी गोस्वामी करेगी | शिबानी कश्यप बॉलीवुड में कई गाने गा चुकी है | बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली शिबानी कश्यप ने बॉलीवुड में कहीं फेमस सॉन्ग गाए हैं | शिबानी कश्यप आरके कास्टिंग कंपनी के इंस्टाग्राम पेज @rk_cme_company पर अपनी खास प्रस्तुति देगी |

इससे पिछले लाइव सेशन में बॉलीवुड सिंगर स्वरूप खान , बॉलीवुड सिंगर यश वडाली , बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी , इंडियन आइडल विनर अंजना , प्लेबैक सिंगर चित्रलेखा सेन , सिंगर सरवर खान , सिंगर अमृता भारती , सिंगर हैयात खान ,  सिंगर सोनू पहाड़ी ने खास प्रस्तुति दी | शिबानी कश्यप के लाइव सेशन में पर्ल आर्टिस्ट मैनेजमेंट कंपनी सपोर्टिंग पार्टनर है | आरके कास्टिंग कंपनी का लाइव सेशन कराने का मकसद लोगों का मनोरंजन हो |
-Agency ONI

Thursday, 7 May 2020

कोरोना वीर योद्धाओ को कोरोना फाइटर्स वीडियो के माध्यम से दिया गया सलाम एवं सम्मान


आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी के बैनर तले बने कोरोना फाइटर्स वीडियो के माध्यम से कलाकारों एवं मॉडल द्वारा कोरोना बीमारी में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के वीर योद्धाओं को सम्मान दिया गया | इस वीडियो के एसोसिएट पार्टनर एसएम क्रिएटिव्स है |

इस वीडियो के डायरेक्टर रोहित कोठारी ने बताया कि विश्व इस समय वैश्विक कोरोना महामारी से  झूझ रहा है, और इस लड़ाई में सबसे आगे रहे हमारे डॉक्टर, पुलिस फोर्स , और सफाई कर्मचारी , गवर्नमेंट ऑफ इंडिया किसान , समाजसेवी , सेनीटाइजर टीम , मीडिया , टीचर , जैसे लोग आज हमें इस महामारी की चपेट में आने से बचा रहे है। उन सभी वीर योद्धाओं को जाने माने कलाकार एवं मॉडल द्वारा वीडियो के माध्यम से सलाम एवं सम्मान दिया जाएगा | एवं इस वीडियो के माध्यम संदेश दिया जाएगा कि जिस तरह वीर योद्धा कोरोना बीमारी से लड़कर हम बचा रहे हैं | तो हमें भी घर में रहना है एवं स्वस्थ रहना है |

इस वीडियो में कास्ट राजकुमार कनौजिया बॉलीवुड एक्टर , स्वरूप खान बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर, चित्रलेखा सेन प्लेबैक सिंगर , मॉडल निशांत परमार , दिविषा पालीवाल , राज मलकीत सिंह , मनीष राजावत , कनिष्का तलेसरा , राजेंद्र सिंह राव , क्वीन चंडालिया , हर्षवर्धनी जोशी , लवेश भंडारी , राहुल शर्मा , लवेश व्यास है |
इस वीडियो के प्रोड्यूसर रोहित कोठारी एवं समीर मोगरा हैं और इस वीडियो को एडिट समीर मोगरा ने किया है | और इस वीडियो में सुप्रीत चपलोत एवं निशान परमार का सपोर्ट रहा है |

Friday, 10 January 2020

कुमार विश्वास सजाएंगे साहित्य की शाम


भास्कर द्वारा आयोजित भास्कर उत्सव में आज कवि कुमार विश्वास जी शिरकत करेंगे एवं कुमार विश्वास सजाएंगे साहित्य की शाम  

Thursday, 7 November 2019

लेकसिटी के “लवेश व्यास” ने सेकंड रनर अप का खिताब किया अपने नाम |


 आरके कास्टिंग के मॉडल लवेश व्यास ने पुणे के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता मिस्टर \ मिस यूनिवर्स 2019 में लेकसिटी के लवेश व्यास ने मिस्टर यूनिवर्स 2019 का खिताब जीता | इस प्रतियोगिता में सभी शहर में ऑडिशन के बाद फिनाले के लिए टॉप 15 मॉडल को सेलेक्ट किया गया | और फिनाले में अच्छी परफॉर्म के आधार पर उन्होंने टॉप 5 में जगह बनाई एवं मिस्टर यूनिवर्स का सेकंड रनर अप का खिताब जीता | इसी के साथ लवेश व्यास को "मिस्टर परफेक्ट स्किन" का खिताब भी मिला | और  लवेश व्यास ने लेक सिटी का नाम ऊंचा किया | लेकसिटी के लवेश व्यास इससे पहले भी मिस्टर मॉडल ऑफ इंडिया  2019 का खिताब जीत चुके हैं और साथ ही साथ कई मॉडलिंग के शो और ऐड भी कर चुके हैं | इस शो के बाद वे दिसंबर में होने वाली मिस्टर ग्लोबल इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी में है | 









Monday, 4 November 2019

क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी उदयपुर की मिस जया मीणा |

क्रिस्टल एंजेल इंटरनेशनल 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी उदयपुर की मिस जया मीणा |

Right Mirror News Udaipur : उदयपुर की युवा मॉडल मिसइंडिया क्रिस्टल एंजेल 2019 जया मीणा ने बताया कि मिस इंटरनेशनल क्रिस्टल एंजेल 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी | यह शो Yangon Myanmar मैं 10 नवंबर को होगा जिसके लिए वह पहुंच चुकी हैं एवं 1 से 10 नवंबर तक ग्रूमिंग सेशन में भाग लेगी | Yangon Myanmar में  सभी देशों से मॉडल अपने देश को प्रतिनिधित्व करेंगे | जिसमें जया मीणा भारत का प्रतिनिधित्व करेगी | उदयपुर के लिए बड़े गौरव की बात है की उदयपुर की युवा मॉडल मिस इंडिया क्रिस्टल एंजेल 2019 जया मीणा इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी |जया मीणा ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है,कि वह इस खिताब को जीतकर उदयपुर का नाम देश दुनिया में रोशन करेगी |











Saturday, 26 October 2019

उदयपुर में ULF फेस्टिवल 2019 का आयोजन संपन्न



गत दिनों पिंकसिटी उदयपुर में ULF फेस्टिवल 2019 का आयोजन धूमधाम से शुरू किया गया.
हमारे प्रतिनिधि रोहित कोठरी के साथ बातचीत में उदयपुर में परफॉर्म करने आए बॉलीवुड सिंगर ऐश किंग ने बताया अगर कोई युवा बॉलीवुड लाइन में जाना चाहे तो टैलेंट और लिंक दोनों का होना जरूरी है | ऐश किंग बॉलीवुड में कई गाने गा चुके हैं | ऐश किंग ने कहा की उदयपुर उनके पसंदीदा शहरों में से एक हैं |
ULF २०१९ के आयोजन में उदयपुर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | बॉलीवुड सिंगर ऐश किंग ने अपनी प्रस्तुति दी जिस पर युवाओं ने जमकर डांस किया और झूमे | यह डीजे नाइट इवेंट उदयपुर में खास रूप से दिवाली पर होता है |





थाईलैंड की सुपर स्टार सिंगर एन. मित्चाइ ने मुंबई में अपना पहला हिंदी रोमांटिक म्यूज़िक एलबम " प्रियावतार " किया लॉन्च



इन दिनों थाईलैंड की सिंगर एन. मित्चाइ चर्चा में हैं। दरअसल, थाईलैंड की स्टार सिंगर एन. मित्चाइ ने मुंबई में अपना पहला हिंदी रोमांटिक म्यूज़िक एलबम " प्रियावतार " लॉन्च किया। होटल सी प्रिंसेस में आयोजित एक भव्य पार्टी में निर्माता शीतल अरविंद दहिवालकर (रेड वाइंड्स प्रोडकशन) द्वारा निर्मित इंटरनेशनल सिंगर एन. मित्चाइ के इस एलबम लॉचिंग इवेंट के चीफ गेस्ट मेहुल कुमार, मधुश्री, पंकज बेरी, दिलीप सेन जी द्वारा अल्बम को लाँच किया गया. जबकि यहां कई सितारे मेहमान के रूप में हाजिर हुए जिनमें आरती नागपाल, दिनेश मेहता, बॉबी वत्स, कीर्ति अदारकर, पीहू चौहान, के रवि, हैरी वर्मा, राजू टांक, वर्षा चौहान और रमाकांत मुंडे (मुंडे मीडिया) उपस्थित हुए. नवीन गोरे सीईओ (रेड वाइंडस प्रोडकशन) और डांस डायरेक्टर चेतन कनेटकर इत्यादि का नाम उललेखनीय है।
इस गाने का नाम है "चॉकलेटी संईया "
इस अवसर पर सिंगर एन. मित्चाइ ने लाईव परफॉर्म किया। उन्होंने मशहूर हिंदी गीत " इन्हीं लोगों ने " गीत भी गाया।
" मेरे करण अर्जुन आयेंगे ", " एक चुटकी सिंदूर " और " थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब प्यार से लगता है, जैसे कई विख्यात डायलॉग को भी उन्होंने बखूबी बोल के दिखाया। कमाल की बात है कि वह भरत नाट्यम और कथ्थक डांस के साथ बेली डांस भी जानती हैं।
करण जौहर के साथ काम करना चाहती इस सिंगर की फेवरेट बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हैं।
आपको बता दें कि एन मित्चाइ एक थाई - हिंदी सिंगर और एक अभिनेत्री हैं जिनकी पृष्ठभूमि बहुत अच्छी है।
एशिया के 70 महत्वपूर्ण लोगों में उनके नाम का उल्लेख भी किया गया है। मुख्य रूप से उनका लिके (म्यूज़िकल फोक ड्रामा) नामक एक बैंड है.
जो पूरे थाईलैंड में पिछले 25 साल से परफॉर्म करता रहा है। यह बैंड काफी लोकप्रिय हो गया है जहां वह अपनी टीम के साथ प्रदर्शन करती रही हैं।  जब उनकी उम्र महज 5 साल थी तबसे वह प्रदर्शन करती रही हैं।
वह असली थाई शो थ्रोन (राजा और रानी) के सामने भी पेश करती रही हैं. 2010 के बाद उन्होंने थाई और बॉलीवुड थीम को एक साथ जोड़ा
और तब से वह दोनों देशों में लोकप्रिय हो गई है। दोनों देशों में उनके प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
इसके अलावा वह दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन कर चुकी हैं। वह थाईलैंड में हाईस्ट पेड सिंगर्स में से एक हैं।
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर ' वैष्णव जन ' गाने के लिए प्रसिद्ध थाई सिंगर एन मित्चाई को भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीटर पर बधाई दी।
फिलहाल वह भारतीय प्रोडक्शन कंपनी के साथ बॉलीवुड म्यूज़िक वीडियो कर रही है। आर एस प्रमोशन के साथ वह तीन संगीत एल्बम कर चुकी हैं। चैनल 7 पर एक
ड्रामा सीरीज के लिए साउंडट्रैक का गाना करने का अवसर भी उन्हें मिला।
यह गीत हिट था और आज तक थाई देश के संगीत की दुनिया का सदाबहार गीत बन गया। एन मित्चाई ने अपने परिवार की कंपनी के तहत डीवीडी और 2 म्यूजिक एल्बम के रूप में 200 से अधिक लीके प्रस्तुतियां दीं।
उनके संगीत की शैली समकालीन देशी संगीत है और चैनल 7, चैनल 3, और थाई टीवी पर उन्होंने एक्टिंग परफॉर्मेंस पेश की साथ ही, टेलीविजन नाटक के लिए कई साउंडट्रैक गाए। हालांकि, उन्होंने टीवी शोज पे प्रदर्शन का ज़्यादा काम नहीं लिया क्योंकि वह अपना ज़्यादातर समय लाइके के साथ लाइव शो के लिए बिताती थी। 25 साल से अधिक थाईलैंड के हर प्रांत में एन मितचाई ने परफॉर्म करने के लिए यात्रा की। 2014 में उन्होंने यूनिवर्सल म्यूजिक के साथ एक अनुबंध साइन किया।
           2013 में, उन्होंने राजीव खंडेलवाल के साथ अपनी पहली फिल्म इश्क़ एक्चुअली से बॉलीवुड में प्रवेश किया। जिसमे 2 ओरिजनल हिन्दी - अंग्रेजी साउंडट्रैक " लकी टू नाइट " और " फॉर एवर मोर " जो इन्होंने गाया था।
         उनका अगला कदम अपना पहला अंतरराष्ट्रीय एल्बम है। उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले हैं जिनमे से एक उत्कृष्ट लोक कलाकार होने के लिए थाईलैंड के राजा से सम्मान पुरस्कार प्राप्त हुआ
         रमाकांत मुंडे पिछले 25 वर्षों से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। अपने इतने वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने बॉलीवुड मूवीज के लिए "मुंडे मीडिया बॉलीवुड पी आर" के नाम से पी आर एजेंसी शुरू की है जिसके अन्तर्गत उन्होंने कई ग्रैंड इवेंट किए हैं। थाईलैंड की इंटरनेशनल सिंगर एन मित्चाइ का पहला हिंदी एलबम लॉन्च करने की पी आर की ज़िम्मेदारी मुंडे मीडिया ने बखूबी अदा की और इस तरह देखा जाए तो मुंडे मीडिया का यह फर्स्ट इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है, जिसकी चर्चा काफी हो रही है।

रमाकांत मुंडे (मुंडे मीडिया)