Showing posts with label abu asim azmi. Show all posts
Showing posts with label abu asim azmi. Show all posts

Thursday, 4 June 2020

अबू असीम आज़मी ने मजदूरों को भेजा उनके गांव

समाजवादी पार्टी के मुम्बई/महाराष्ट्र अध्यक्ष व आमदार अबु आसिम आज़मी और रुखसाना सिद्दीकी ने मिलकर फंसे हुए मजदूरों को उनके गांव भेजने में उनकी मदद की इसके अलावा इन्होने मजदूरों के भोजन का भी इंतजाम किया।

२९ मई शुक्रवार को गोरखपुर, जौनपुर (यूपी) के लिए 2 ट्रेन बुक कर गोवंडी शिवाजी नगर, और अन्य इलाको के प्रवाशी मजदूरों को गांव भेजा, इस महत्वपूर्ण काम को खुद आमदार अबु आसिम आज़मी ने मुंबई के वार्ड-नंबर 136 की नगर सेविका रुखसाना सिद्दीकी के साथ मिलकर किया।

इस नेक कार्य में अबुआसिम आज़मी और रुखसाना सिद्दीकी के साथ अन्य नगरसेवक, नगरसेविका और कार्यकर्ताओं ने मिलकर तिलक नगर स्टेशन पर पहुंच कर प्रवासी मज़दूरों को ट्रेन में बिठाने के लिए सहायता की साथ ही उन्हें खाना, पानी, मास्क, सेनिटाइजर, भी दिया गया गांव जाने वाले सभी लोगो ने आमदार अबु आसिम आज़मी और रुखसाना सिद्दीकी के काम की सराहना की और दुआओं से नवाजा।

कोरोना संकट के चलते मजबूर और बेबस मजदूरों को जहाँ एक तरफ सोनू सूद बसों और हवाई जहाज से उनके घर पंहुचा रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ अबू असीम आज़मी भी इस नेक काम को करने में पीछे नहीं हैं।
कोरोना काल में एक मसीहा की तरह बेबस मजदूरों के बीच आये इन दोनों कोरोना वारियर को दुनिया सलाम कर रही है अपनी तिजोरी में अरबों रुपये को ताला लगा के बैठे कुछ कंजूस लोगों को इनसे इंसानियत का पाठ सीखना चाहिए।
- अरुण कुमार कमल

Sunday, 31 May 2020

"अबू आसिम आज़मी" के धरने के बाद नागपाड़ा की सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर "शालिनी शर्मा" का तबादला


मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शालिनी शर्मा का तबादला कर दिया गया है, इसकी वजह है समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार के विधायक "अबू आसिम आज़मी" के साथ अभद्रता और प्रवासी मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार।

बता दें की "अबु आसिम आज़मी" ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर "शालिनी शर्मा" द्वारा प्रवासी मजदूरों के साथ किये गए सौतेले व्यव्हार और उनके साथ की गयी अभद्रता के चलते नागपाड़ा में धरने पर बैठे थे।  इसके बाद "शालिनी शर्मा" का तबादला अब चेम्बूर पुलिस स्टेशन कर दिया गया है।

ख़बरों कि मानें तो महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी विधायक अबू आसिम आजमी पर नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की सीनियर इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा भी इससे पहले दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा लगा चुकी हैं। जिनका पक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया भी ले चुके है।

अबुआसिम का कहना है कि वो आरोप बेबुनियाद थे और नतीजा ये है कि अब शालिनी शर्मा का तबादला हो चूका है और शालिनी शर्मा की जगह अब नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में एक ईमानदार पुलिस अधिकारी "जय कुमार भोसले" कि नियुक्ति की गयी है।

उल्लेखनीय है कि लोकडाउन के चलते अबुआसिम आज़मी ने शालिनी शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसके चलते उनका तबादला कर दिया गया है।

- इरशाद खान