Showing posts with label sumit sethi. Show all posts
Showing posts with label sumit sethi. Show all posts

Monday, 22 November 2021

लेकसिटी में पहुंचे बॉलीवुड डीजे सुमित सेठी


 लेकसिटी में बॉलीवुड सेलिब्रिट का रॉयल वेडिंग में लगातार आना हो रहा है इन दिनों सबसे पहले जानी मानी एक्ट्रेस जैकलीन, बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक, मीका सिंह, गुरु रंधावा एवं उनके बाद रविवार को बॉलीवुड डीजे सुमित सेठी उदयपुर पहुंचे | वे यहां एक शाही शादी में परफॉर्मेंस के सिलसिले में उदयपुर आए | शहर के उदयविलास होटल में उन्होंने अपने खास प्रस्तुति दी | बॉलीवुड डीजे सुमित सेठी  बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम किया है | डीजे सुमित सेठी ने कई बॉलीवुड गानों का डीजे रीमिक्स किया है और खास परफॉर्मेंस दी हैं | जो युवाओं को काफी प्रभावित कर रही है | डीजे सुमित सेठी ने हर बड़े सेलिब्रिटी के गानों को रिमिक्स किया है एवं उन्हें अलग अंदाज में प्रस्तुत किया है | वे कई इंटरनेशनल नेशनल शो कर चुके हैं | डीजे सुमित सेठी ने बताया कि उदयपुर बहुत खूबसूरत शहर है | यहां की खूबसूरती का अपना एक अलग ही अंदाज है मुझे जब जब मौका मिलेगा में यहां जरूर आना चाहूंगा |