Showing posts with label Garima Singh. Show all posts
Showing posts with label Garima Singh. Show all posts

Sunday, 28 August 2022

"गरिमा सिंह" का मॉडलिंग से तेलगु फिल्मो में पदार्पण

सिलवासा में पली बढ़ी गरिमा सिंह मॉडलिंग जगत में धूम मचाने के बाद अब साउथ की की फिल्मो में नायिका के तौर पर कहर बरपा रही हैं। साउथ स्टार श्रीकांत के साथ वाली उनकी तेलगु फिल्म "वाय" अब जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसमे गरिमा ने श्रीकांत की प्रेमिका के रूप में नज़र आने वाली हैं।

गरिमा सिंह की दो और साऊथ की फिल्मे रिलीज़ के लिए तैयार हैं जिसमे गरिमा लीड रोल में नज़र आएँगी।  ये दोनों फिल्मे इसी साल रिलीज होने वाली हैं।


मुंबई में रह रही २१ साल की गरिमा सिंह ने २०१९ में मॉडलिंग की शुरुआत की थी। ली कॉपर और शीतल जैसे इंटरनेशनल ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर चुकी गरिमा इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी व्यस्त हैं और बहुत सोच समझकर ही प्रोजेक्ट साइन कर रही हैं।  गरिमा को साऊथ इंडस्ट्री में किस्मत आजमाने के बाद बॉलीवुड में अच्छे सब्जेक्ट को लेकर अच्छे पप्रोजेक्ट का इंतज़ार है। 

- अरुण कुमार कमल