Showing posts with label Lakshyaraj singh mewad. Show all posts
Showing posts with label Lakshyaraj singh mewad. Show all posts

Friday, 4 April 2025

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को Udaipur के सिटी पैलेस में तिलक कर गद्दी पर बिठाया


मेवाड़ आज फिर महाराणा प्रताप के वंशजों की ऐतिहासिक परंपरा का गवाह बन रहा है, बुधवार सुबह मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इस वक्त लख्यराज सिंह मेवाड़ धूणी दर्शन कर रहे हैं. यह उत्सव पूरे शाही अंदाज में मनाया गया।  जिसमें बड़ी संख्या में VVIP लोग शामिल हुए है। इस उत्सव में शामिल होने वाले पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा और महिलाओं के लिए सफेद सूट या पारपरिक सफेद पोशाक निर्धारित की गई।  


रात 9 बजे तक चला कार्यक्रम 

सबसे पहले सिटी पैलेस के आंगन में यज्ञ हुआ. इसके बाद सुबह 9.30 बजे गद्दी उत्सव शुरू हुआ, जो दोपहर 1.30 बजे तक जारी रहा।  यह कार्यक्रम राजमहल यानी सिटी पैलेस में हो रहा है. इसके बाद दोपहर 3.15 बजे अश्व पूजन की परंपरा होगी. फिर शाम 4.20 बजे मेवाड़ की परंपरा के अनुसार एकलिंगजी महादेव के दर्शन किये गए। इस कार्यक्रम के बाद शाम 7 बजे शहर स्थित हाथीपोल गेट पर पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके बाद रात 8.15 बजे भाईपा और सरदारों की रंग पलटाई दस्तूर का आयोजन किया गया। रात 9 बजे लोग जगदीश मंदिर के दर्शन के लिए गए। 

-रोहित कोठरी 

(राजस्थान ब्यूरो )