Wednesday, 14 July 2021
"फैशन' आर्ट ऑफ राजस्थान 2021" मॉडलिंग शो के ऑडिशन शुरू
Saturday, 29 May 2021
नटखट कंसर्ट के इतिहास का पहला विजेता निर्भय सिंह राठौड़ ने रचा इतिहास
कोविड-19 के इस भयावह दौर आमजन में कोरोना का डर बढ़ता जा रहा है इसी डर को कम करने के औचित्य से बंधन ग्रुप ने नटखट प्रतियोगिता का आयोजन किया है यह प्रतियोगिता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हो रही है जो कि इंस्टाग्राम एप पर होगी इस प्रतियोगिता में अब तक 300 से अधिक प्रतिभागी भाग ले चुके हैं और 7 दिन में इंस्टाग्राम चैनल पर रिकॉर्ड 4300 से ज्यादा वोट किए जा चुके हैं इस कार्यक्रम की संयोजक गरिमा माथुर ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों के लिए अपनी तरह का अनूठा कार्यक्रम है| बच्चे काफी लंबे समय से घर में हैं और अब वह शायद परेशान हो रहे होंगे इस कंपटीशन से माता पिता को उन्हें घर में रोके रखने में मदद मिलेगी| इसमें तीन राउंड होंगे पहला राउंड फोटोजेनिक फेस राउंड दूसरा वीडियो राउंड तीसरा फिनाले राउंड होगा अभी पहले राउंड का रिजल्ट डिक्लेअर हुआ है जिसमें प्रथम राउंड का विजेता निर्भय सिंह राठौड़ को घोषित किया गया है इसी क्रम में निर्भय ने नटखट प्रतियोगिता में इतिहास रचा है निर्भय ने रिकॉर्ड 470 वोट एवं जज द्वारा 160 नंबर प्राप्त किए इस कार्यक्रम के जज क्रमशः पिंकी मंडावत, नेहा राणा (दिल्ली), सोनम गोयल (पंजाब) एंकर भारती (मुंबई) प्रतीक्षा ठाकुर (भीलवाड़ा) एंकर जिया (दिल्ली) कोरियोग्राफर मीनल (राजसमंद) स्वागता शाह (मुंबई) रिंकू जैन (राजस्थान) एंकर अनामिका चारण(गुजरात) विजेता (बेंगलुरु), एंकर एशली आकांक्षा गुप्ता, एंकर प्रीति सक्सेना (जयपुर) आरजे श्रेया (गुजरात), माधुरी कलाल (जी हिंदुस्तान), सुरभि धींग (रोटरी क्लब ) आदि रहेंगे|
इस इवेंट के ब्रांड एंबेसडर क्रमशः तड़का आरजे अंकित, भरत मिश्रा न्यूज़ 27, सूर्य प्रकाश जी सुवालका है
इस प्रोग्राम के होस्ट एंकर नितिन दशोरा रहेंगे| इस इवेंट मैं फ्यूचर माइंड एजुकेशन एंड प्रयास इन्नोवेशंस भी साथ हैं
द्वितीय राउंड में फ्यूचर माइंड एजुकेशन द्वारा कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री भी रखी गई है रजिस्ट्रेशन के लिए आप संपर्क कर सकते हैं 722 98 51 333
इसी के साथ बंधन ग्रुप लेकर आ रहे हैं आपके लिए मिस्टर एंड मिस इंडिया झील पूरे भारतवर्ष में एंट्री चालू है आप लोग अपने आप को रजिस्टर्ड करवा सकते हैं सिर्फ अपने दो फोटो नाम उम्र हाइट और सिटी स्टेट के साथ लिखकर 7229999210 पर भेज दे
Friday, 26 February 2021
सानिया कादरी ने अनाथ बच्चों को राशन बांटा
भारत की मशहूर महिला उद्योगपति और समाजसेविका "सानिया कादरी" ने मुंबई के गोरेगाव स्थित भगत सिंह नगर में २६ फरवरी २०२१ को "अबन्डन्टलाइफ असेम्ब्लीज़" NGO के अनाथ बच्चों को अपने हाथों से राशन और खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर "अबन्डन्टलाइफ असेम्ब्लीज़" NGO के प्रेसिडेंट सुन्दर भी मौजूद थे।
इस कार्यक्रम के दौरान "सानिया कादरी" ने यहाँ मौजूद अनाथ बच्चों को गाना भी गाकर सुनाया। उल्लेखनीय है कि "सानिया कादरी" एक अच्छी गायिका के साथ साथ एक अच्छी चित्रकार भी हैं। सानिया कादरी का अपनापन देख कर कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों में उत्साह कि लहर दौड़ गयी।
संवाददाता- भोला शर्मा
Wednesday, 17 February 2021
रूद्र सेवा प्रतिष्ठान द्वारा आयो जीत माघी गणेश उत्सव इस वर्ष सादगी के साथ बनाया गया
Friday, 29 January 2021
निर्माता "संतोष मुदगल" लेकर आ रहे हैं कॉमेडी वेबसीरीस "सॉरी ब्रदर"
"पिक्सल मैजिक" फिल्म प्रोडक्शन के बैनर पर एक कॉमेडी वेबसीरीस "सॉरी ब्रदर" की शूटिंग मुंबई में मड आइलैंड स्थित मनीषा बंगलो में की गयी जिसके निर्देशक है "विनोद कुमार सिंह" और निर्माता हैं "संतोष मुदगल"
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन "जानी लीवर" के भाई "जिमी मोजेस" इस वेबसीरीस में "भंवर लाल" की भूमिका में लोगों को हंसाते हुए नज़र आएंगे। "सॉरी ब्रदर" में शिवम् अग्रवाल, राम, गरिमा मौर्या, आलिया नाज़ जैसे मजे हुए कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। "सॉरी ब्रदर" के डी ओ पी हैं अनूप शर्मा।
इस कॉमेडी वेबसीरीस "सॉरी ब्रदर" को आने वाले वैलेंटाइन डे १४ फरवरी 2021 को "गरम मसाला" ओ टी टी ऐप पर रिलीज किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि ये ऐप मशहूर निर्देशक "केसर मथारू" लांच कर रहे हैं।
"सॉरी ब्रदर" निर्माता "संतोष मुदगल" कि पहली वेबसीरीस है जिसका निर्माण उनकी प्रोडक्शन कंपनी "पिक्सल मैजिक" के बैनर तले किया जा रहा है। इसके अलावा निर्माता "संतोष मुदगल" एक हॉरर फिल्म "भूमि" का निर्माण भी करने जा रहे हैं जिसके निर्देशक हैं "द ट्रैन", "द किलर" जैसी फिल्मो के मशहूर निर्देशक हसनैन हैदरबादवाला।
Wednesday, 23 December 2020
भानु प्रताप सिंह को दिल का दौरा पड़ने से रायपुर में निधन
प्रसिद्ध डॉक्टर, फिल्म डायरेक्टर और समाजसेवी डॉ भानु प्रताप सिंह को दिल का दौरा पड़ने से रायपुर में २० दिसंबर कि रात्रि में निधन हो गया
रायपुर, दिसंबर 23: महात्मा गाँधी के डाक टिकट, फोटो और सिक्के के संग्रहण करने वाले प्रसिद्ध समाज सेवी, फिल्म डायरेक्टर और प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ भानु प्रताप सिंह का दिनांक 20 दिसंबर रविवार को रात्रि 2 बजे दिल का दौरा पड़ने से रायपुर में निधन हो गया है।
भानु प्रताप सिंह के पुत्र आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पिताजी को दिसंबर 20 कि रात्रि 2 बजे हार्ट अटैक हुवा और जिसके बाद उन्हें रामकृष्णा हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार दिनांक 21 दिसंबर को शमशान घाट राजेंद्र नगर रायपुर में किया गय। डॉ भानु प्रताप सिंह अपने पीछे पत्नी पुष्पलता सिंह और पुत्र आदित्य सिंह को छोड़कर चले गए। वर्तमान में डॉ भानु प्रताप सिंह Dr Bhim Rao Ambedkar Memorial Hospital रायपुर में कॉन्ट्रैक्ट पर सीनियर मेडिकल अफसर के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।
उनकी निधन कि खबर से पूरे डॉक्टर्स समुदाय और कला जगत में शोक व्याप्त हो गया है। डॉ भानु प्रताप सिंह ने अपनी पहली फिल्म मंतोस्तान बनायीं थी जिसके वे डायरेक्टर एंड प्रोडूसर थे।
डॉ भानु प्रताप सिंह अपने पुत्र आदित्य सिंह के साथ शार्ट फिल्म्स बनाया करते थे जिसके लिए वे कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किये गए थे । डॉ भानु प्रताप सिंह 50,000 से अधिक प्रकार के 2,50,000 से अधिक गाँधी के सिक्के, फोटो और डाक टिकट का संग्रहण किये थे। डॉ भानु प्रताप सिंह महात्मा गाँधी पर एक फिल्म बना रहे थे जिसको अब उनके पुत्र आदित्य सिंह पूरा करेंगे। डॉ भानु प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ मुद्रा परिषद्, छत्तीसगढ़ फिलाटेलिक सोसाइटी और श्री सियाराम सेवा संसथान के संस्थापक अध्यक्ष थे। डॉ भानु प्रताप सिंह ब्लड डोनेशन कैंप और अन्य सोशल कार्य किया करते थे।
**
Tuesday, 15 December 2020
गुजरात, छत्तीसगढ़ एवं मेघालय के गवर्नर्स को सम्मानित करेगी जेजेटी यूनिवर्सिटी
श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी द्वारा इस बार देश के तीन राज्यों के गवर्नर्स को मानद डी.लिट. की डिग्री से सम्मानित करेगी। श्री राजस्थानी सेवा संघ, अंधेरी. द्वारा संचालित श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी आगामी 20 तारीख को दीक्षांत समारोह का आयोजन करने जा रही है। इस समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न सफल छात्रों को पदवी प्रदान की जाएगी, इसके अलावा गुजरात के गवर्नर श्री आचार्य देवव्रत, छत्तीसगढ़ के गवर्नर सुश्री अनुसया ऊके, एवं मेघालय के गवर्नर श्री सतपाल मल्लिक को भी मानद डी.लिट. की डिग्री प्रदान की जाएगी।
संस्था के चेयरमैन डॉ. विनोद जी टिबरेवाला ने इस हेतु आयोजित मीटिंग में बताया कि इस साल प्रथम बार ही, विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में देश के तीन राज्यों के महामहिम राज्यपाल पधार रहे हैं। साधारणतया, विश्वविद्यालय देश के विभिन्न राज्यों के गवर्नर को हर साल दीक्षांत समारोह में मानद डी.लिट. डिग्री से सम्मानित करता है।
इस मीटिंग में डॉ.एम जी श्रीहट्टी, डॉ.वी एस वलेचा, दीनदयाल मुरारका, डॉ.अंजू सिंह, डॉ.स्वाति देसाई, रामअवतार अग्रवाल, डॉ. नायकवाड़ी डॉ.लक्ष्मीकांत दानी एवं अन्य ट्रस्टीगण उपस्थित थे।


























