Friday, 29 January 2021

निर्माता "संतोष मुदगल" लेकर आ रहे हैं कॉमेडी वेबसीरीस "सॉरी ब्रदर"


 "पिक्सल मैजिक" फिल्म प्रोडक्शन के बैनर पर एक कॉमेडी वेबसीरीस "सॉरी ब्रदर" की शूटिंग मुंबई में मड आइलैंड स्थित मनीषा बंगलो में की गयी जिसके निर्देशक है "विनोद कुमार सिंह" और निर्माता हैं "संतोष मुदगल"

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन "जानी लीवर" के भाई "जिमी मोजेस" इस वेबसीरीस में "भंवर लाल" की भूमिका में लोगों को हंसाते हुए नज़र आएंगे। "सॉरी ब्रदर" में शिवम् अग्रवाल, राम, गरिमा मौर्या, आलिया नाज़ जैसे मजे हुए कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे।  "सॉरी ब्रदर" के डी ओ पी हैं अनूप शर्मा। 

इस कॉमेडी वेबसीरीस "सॉरी ब्रदर" को आने वाले वैलेंटाइन डे १४ फरवरी 2021 को "गरम मसाला" ओ टी टी ऐप पर रिलीज किया जायेगा। 

उल्लेखनीय है कि ये ऐप मशहूर निर्देशक "केसर मथारू" लांच कर रहे हैं।

"सॉरी ब्रदर" निर्माता "संतोष मुदगल" कि पहली वेबसीरीस है जिसका निर्माण उनकी प्रोडक्शन कंपनी "पिक्सल मैजिक" के बैनर तले किया जा रहा है। इसके अलावा निर्माता "संतोष मुदगल" एक हॉरर फिल्म "भूमि" का निर्माण भी करने जा रहे हैं जिसके निर्देशक हैं "द ट्रैन", "द किलर" जैसी फिल्मो के मशहूर निर्देशक हसनैन हैदरबादवाला। 


Wednesday, 23 December 2020

भानु प्रताप सिंह को दिल का दौरा पड़ने से रायपुर में निधन


 शोक समाचार

प्रसिद्ध डॉक्टर, फिल्म डायरेक्टर और समाजसेवी डॉ भानु प्रताप सिंह को दिल का दौरा पड़ने से रायपुर में २० दिसंबर कि रात्रि में निधन हो गया 

रायपुर, दिसंबर 23: महात्मा गाँधी के डाक टिकट, फोटो और सिक्के के संग्रहण करने वाले प्रसिद्ध समाज सेवी, फिल्म डायरेक्टर और प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ भानु प्रताप सिंह का दिनांक 20 दिसंबर रविवार को रात्रि 2 बजे दिल का दौरा पड़ने से रायपुर में निधन हो गया है।  

भानु प्रताप सिंह के पुत्र आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पिताजी को दिसंबर 20 कि रात्रि 2 बजे हार्ट अटैक हुवा और जिसके बाद उन्हें रामकृष्णा हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार दिनांक 21 दिसंबर को शमशान घाट राजेंद्र नगर रायपुर में किया गय।  डॉ भानु प्रताप सिंह अपने पीछे पत्नी पुष्पलता सिंह और पुत्र आदित्य सिंह को छोड़कर चले गए। वर्तमान में डॉ भानु प्रताप सिंह Dr Bhim Rao Ambedkar Memorial Hospital  रायपुर में कॉन्ट्रैक्ट पर सीनियर मेडिकल अफसर के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।  

उनकी निधन कि खबर से पूरे डॉक्टर्स समुदाय और कला जगत में शोक व्याप्त हो गया है।  डॉ भानु प्रताप सिंह ने अपनी पहली फिल्म मंतोस्तान बनायीं थी जिसके वे डायरेक्टर एंड प्रोडूसर थे।  

डॉ भानु प्रताप सिंह अपने पुत्र आदित्य सिंह के साथ शार्ट फिल्म्स बनाया करते थे जिसके लिए वे कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किये गए थे । डॉ भानु प्रताप सिंह 50,000 से अधिक प्रकार के 2,50,000 से अधिक गाँधी के सिक्के, फोटो और डाक टिकट का संग्रहण किये थे। डॉ भानु प्रताप सिंह महात्मा गाँधी पर एक फिल्म बना रहे थे जिसको अब उनके पुत्र आदित्य सिंह पूरा करेंगे।  डॉ भानु प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ मुद्रा परिषद्, छत्तीसगढ़  फिलाटेलिक  सोसाइटी और श्री सियाराम सेवा संसथान के संस्थापक अध्यक्ष थे।  डॉ भानु प्रताप सिंह ब्लड डोनेशन कैंप और अन्य सोशल कार्य किया करते थे।  

 **










Tuesday, 15 December 2020

गुजरात, छत्तीसगढ़ एवं मेघालय के गवर्नर्स को सम्मानित करेगी जेजेटी यूनिवर्सिटी

 

श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी द्वारा इस बार देश के तीन राज्यों के गवर्नर्स को मानद डी.लिट. की डिग्री से सम्मानित करेगी। श्री राजस्थानी सेवा संघ, अंधेरी. द्वारा संचालित श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी आगामी 20 तारीख को दीक्षांत समारोह का आयोजन करने जा रही है। इस समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न सफल छात्रों को पदवी प्रदान की जाएगी, इसके अलावा गुजरात के गवर्नर श्री आचार्य देवव्रत, छत्तीसगढ़ के गवर्नर सुश्री अनुसया ऊके, एवं मेघालय के गवर्नर श्री सतपाल मल्लिक को भी मानद डी.लिट. की डिग्री प्रदान की जाएगी।

संस्था के  चेयरमैन डॉ. विनोद जी टिबरेवाला ने इस हेतु आयोजित मीटिंग में बताया कि इस साल प्रथम बार ही, विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में देश के तीन राज्यों के महामहिम राज्यपाल पधार रहे हैं। साधारणतया, विश्वविद्यालय देश के विभिन्न राज्यों के गवर्नर को हर साल दीक्षांत समारोह में मानद डी.लिट. डिग्री से सम्मानित करता है।

इस मीटिंग में डॉ.एम जी श्रीहट्टी, डॉ.वी एस वलेचा, दीनदयाल मुरारका, डॉ.अंजू सिंह, डॉ.स्वाति देसाई, रामअवतार अग्रवाल, डॉ. नायकवाड़ी डॉ.लक्ष्मीकांत दानी एवं अन्य ट्रस्टीगण उपस्थित थे।

Friday, 6 November 2020

"मिशन मोदी अगेन पीएम" उत्तर मुंबई जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

 


उत्तर मुंबई जिला कार्यकारिणी की बैठक लेते हुए "मिशन मोदी अगेन पीएम" के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामगोपाल काका



रामगोपाल "काका" ने कहा मुम्बई महानगरपालिका के 2022 चुनाव में खिलेगा कमल

 मुंबई में महानगरपालिका का शासन किसी भी  सियासी दल की बड़ी ताकत मानी जाती है। इसी ताकत को आगामी 2022 के बीएमसी चुनाव में जीत हासिल करने का इस बार मिशन मोदी ने संकल्प लिया है। 

बीएमसी पर भगवा फहराने की और बीजेपी को स्पष्ट बहुमत लायक सीटें  जिताने के लिए अभी से कमर कस लेनी होगी यह बातें पूूूूर्व  मुंबई के  अंंधेरी एमआयडीसी में स्थित होटल तुंगा इंटरनेशनल में आयोजित मिशन मोदी की राज्य ईकाई की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष- "राम गोपाल काका" ने कही है। 

गुरूवार पांच नवम्बर 2020 को "डेमोक्रेसी डेव्लपमेंट ट्रस्ट" द्वारा संचालित "मिशन मोदी अगेन पीएम" के महाराष्ट्र राज्य के पदाधिकारियों को  लक्ष्य हासिल करने के लिए श्री काका ने टिप्स दी।  

समूचे राष्ट्र में मिशन मोदी की अलख जगाने वाले लोकनायक श्री काका ने पोलिंग बूथ की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सफल बूथ मैनेजमैंट की बदौलत हम बीएमसी प  काबिज होंगे इसके प्रत्येक बूथ पर कम से कम ग्यारह-ग्यारह प्रमाणित, समर्पित, प्रशिक्षित कार्यकर्ता आज से तैयार करने होंगे। 

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि  मुम्बई महानगरपालिका में 227 सीटें हैं। हर सीट के अंतर्गत सभी मतदेय स्थलों पर "मिशन मोदी" की मौजूदगी जरूरी होगी लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए जाएंगे। 

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री काका ने बड़ा एलान करते हुए उर्जावान युवा क्रान्तिकारी नेता "ब्रजलाल तिवारी" को "मिशन मोदी अगेन पीएम" मुम्बई "प्रदेश अध्यक्ष"  की बागडोर पूरे भरोसे के साथ सौंपी। एवं वरिष्ठ समाजसेवी "चंद्रशेखर शुक्ला" को "मुंबई प्रदेश का प्रभारी" बनाया। 

"ब्रजलाल तिवारी" ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिया कि वह मिली जिम्मेदारी पर पूरी तरह से खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे 

कार्यक्रम को संगठन के राष्ट्रीय मंत्री व गुजरात प्रदेश के प्रभारी "संजय पाण्डेय" ने संबोधित किया और पदाधिकारियों में संगठन के प्रति उर्जा का संचार किया। 

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री घनश्याम मौर्य, प्रदेश मंत्री तारा सिंह, काशी प्रांत महामंत्री राजेश कुमार सिंह, मुर्जी पटेल, पूर्व नगरसेवक अशोक सिंह, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, पूर्व ट्रस्टी सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई रमेश दुबे, जिला अध्यक्ष नवी मुंबई कृष्ण कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष डॉ कांझी जी पटेल, सुनील शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, धनंजय सिंह अधिवक्ता हाई कोर्ट मुंबई, राजेश दुबे, राहुल शर्मा, दिनेश तिवारी, मधुकर गिरजेश, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष चंदन सिंह, नवी मुंबई जिलाध्यक्ष रमेश दुबे, प्रतिनिधि के पी सिंह समेत अन्य तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sunday, 26 July 2020

बकरा ईद को लेकर माजी नगरसेवक अहमद जमाल सौदागर की कुरार पुलिस स्टेशन में हुई मीटिंग

बकरा ईद को लेकर माजी नगरसेवक अहमद जमाल सौदागर  की मीटिंग कुरार पुलिस स्टेशन में हुई।  मीटिंग में यह तय हुआ के जो रोड पर बकरों की मंडी लगती थी वह इस बार नहीं लगेगी अगर कोई लगाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी और ईद की नमाज अपने अपने तरीके से घरों में अदा करेंगे और कुर्बानी करते वक्त कोई भी आदमी रोड पर  खून वाले कपड़े या कोई भी चीज लेकर न फिरे।

तथा भाजी मार्केट का 4 दिन का रोजाना खोलने का परमिशन लिया हुआ है तो अपने तरीके से सोशल डिस्टेंस रखकर मुंह पर मास्क लगाकर कोई शिकायत का मौका ना हो किसी को ऐसा करेंगे बस्ती के जिम्मेदार और पुलिस के आदेश के अनुसार आप लोग अपना अपना कारोबार करोगे और किसी को शिकायत का मौका नहीं दोगे ऐसी हम आप सभी से उम्मीद रखते हैं।

इस मीटिंग में माजी नगरसेवक अहमद जमाल सौदागर के अलावा, सलीम भाटी, सगीर सैयद, रिजवान चारोलिया, फारुख मायालाल आदि लोग उपस्थित थे।


Thursday, 23 July 2020

Sanjay Nirupam initiates distribution of Ayush Kada for Corona

Sanjay Nirupam initiates distribution of Ayush Kada. This is his endeavour in helping boost people’s immunity . It is being done to help the society fight the Covid pandemic and for the betterment of Mumbaikars