Monday, 8 November 2021

बॉलीवुड डायरेक्टर 'हीरा लाल खत्री' की फिल्म "साजिश-द कांस्पीरेसी" का दशहरा को हुआ मुहूर्त

 

'देव मेनारिया' और डायरेक्टर 'हीरा लाल खत्री' की फिल्म "साजिश-द कांस्पीरेसी" का मुहूर्त "ट्राइडेंट फिल्म एंटरटेनमेंट" के बैनर तले बड़ौदा फिल्म सिटी में दशहरा को हुआ जिसके डायरेक्टर हीरा लाल खत्री, प्रोड्यूसर- कर्नल एसएस पटनायक और को- प्रोड्यूसर- देव मेनारिया है। को- प्रोड्यूसर 'मिनेद्र पागी', एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर- अनु भाई तथा फिल्म के लेखक 'अजय श्रीवास्तव' है।

फिल्म मुहूर्त प्रोग्राम में चीफ गेस्ट के तौर पर बड़ौदा 'विधायक- मधु श्रीवास्तव', कलेक्टर- 'पंकज ओधिंया' और आकोला थानाधिकारी 'ओंकार सिंह' की मौजूदगी में हुआ, 'ओंकार सिंह' ने कैमरा का स्टार्ट बटन दबाकर शुभ मुहूर्त किया । 

'देव मेनारिया' इस फिल्म में लीड रोल यानी हीरो की भूमिका में नज़र आएंगे। जो एक बार फिर से पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। 

'हीरा लाल खत्री' ने पिछले कई सालों में बॉलीवुड में एक से एक हिट दी हैं। और आपको बता कि 'हीरा लाल खत्री' चित्तौड़गढ़ जिले के छोटे से गाँव कानड़खेड़ा से निकल कर आज गुजराती फिल्म इन्डस्ट्री और बॉलीवुड फिल्म इन्डस्ट्री मे एक बड़ा मुकाम हासिल किया है । 'देव मेनारिया' हीरा लाल खत्री साथ मिलकर आगे कई बड़े प्रोजेक्ट करने वाले हैं।  

"साजिश-द कांस्पीरेसी" फिल्म में सह कलाकार शाहबाज खान मेन विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। 'मुश्ताक खान' पुलिस कमिश्नर, 'नीरज भारद्वाज'  एडवोकेट का, साथ फिल्म की हीरोइन 'रूतपना ऐश्वर्य' रिपोर्टर, गुजराती सुपर स्टार 'अनु भाई' पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड जाने माने बड़े कलाकार नज़र आएंगे। 

'जारा खान', 'प्रिटी चेष्टा', 'गुलशन पांडे', 'प्रवीणा पटेल' और भी कई कलाकार काम कर रहे है ये कहानी आज के दौर में चल रही वेब सीरीज से बहुत अलग है। आपको बता दें कि 'हीरा लाल खत्री' और 'देव मेनारिया' इससे पहले बड़ी फिल्म में साथ काम कर चुके है और मल्टीस्टारर फिल्म "साजिश-द कांस्पीरेसी" में भी एक साथ काम कर रहे है। मेवाड़ के इन दोनो गौरव रत्न पर सबको गर्व है और ये फिल्म सस्पेंस से भरी है। ये फिल्म होली 2022 तक भारत में रिलीज हो जाएगी। 

- अमित कुमार



Tuesday, 26 October 2021

संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष "राज करण तिवारी" ने किया अयोध्या हनुमानगढ़ी का दौरा

 

5 ऑक्टूबर 2021 को संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राज करण तिवारी, उत्तर प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह चंदेल एवं चंडीगढ़ उत्तराखंड प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के साथ अयोध्या हनुमानगढ़ी का दौरा किया।

दर्शन उसके उपरांत अयोध्या के पीड़ित व्यापारियों की समस्याएं सुनी, व्यापारी नेताओं से मुलाकात की और लोगों को आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर 700 व्यापारियों की पीड़ा को उनके सामने रखा जाएगा कि उनको सबसे पहले स्थापित किया जाए फिर भी स्थापित किया जाए या उनकी दुकानों का उचित मुआवजा दिया जाए।

व्यापारी नेता शक्ति जयसवाल नंद कुमार गुप्ता, नंदू पार्षद एवं व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकरण तिवारी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा की कोरोना काल के चलते 2 साल से व्यापारी बुरी तरह से पीड़ित थे जिसमें यह नई समस्या उत्पन्न हो गई है। व्यापारी भी चाहता है कि भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो जिससे यहां का व्यवसाय दिन दूनी रात चौगुनी करें लेकिन व्यापारी की दुकानें ही चली जाएंगी तो उनकी रोजी-रोटी चली जाएगी उनके बाल बच्चे भूखे मर जाएंगे उसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार पहले व्यापारियों को स्थापित कर दे फिर उनकी दुकानों को अधिग्रहण करें। 

संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकरण तिवारी ने आश्वस्त किया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का हृदय बहुत विशाल है वह एक मठ के महंत भी है और उनके द्वारा किसी का अहित नहीं होगा 1 से 2 दिनों में उनसे समय लेकर व्यापारियों की समस्याओं को अवगत कराया जाएगा और लिखित रूप में व्यापारियों को आश्वासन मिले जैसे राम काज में भी रुकावट ना पड़े।
- अमित कुमार











बॉलीवुड एवं पंजाबी मशहूर सिंगर मिलन गाबा उदयपुर मैं


 

लेकसिटी पहुंचे बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर आशीष खांडल

 

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के बाद सोमवार को बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर आशीष खांडल अपनी पत्नी गरिमा के साथ उदयपुर घूमने आए | एवं आशीष यहां पांच सितारा होटल में ठहरे हैं |

लेकसिटी घूमने आए म्यूजिक कंपोजर आशीष खांडल ने कहा कि ने लेकसिटी की खूबसूरती बहुत पसंद आई | यहां घूमने आने के बाद एक अलग ही पॉजिटिव फीलिंग आती हैं | उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें काम करने के लिए एवं घूमने के लिए उदयपुर आने का मौका मिलेगा तो वह जरूर आना चाहेंगे |

बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर आशीष खांडल ने बॉलीवुड के कई गानों का म्यूजिक कंपोज किया है | आशीष ने कई बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन, जुबिन नौटियाल, अर्जित सिंह, अरमान मलिक, जोनिता गांधी, शकर अंकित तिवारी, एवं कई सिंगर के गानो  का म्यूजिक कंपोज किया है | उनके द्वारा कंपोज किए गए गाने काफी वायरल हुए हैं जिसमें फितूर, राहत, दिल बुद्धु, धागा धागा, तू ये साथिया एवं पंजाबी  मराठी सॉन्ग समथिंग समथिंग, मन् उनड, है | इसके अलावा बड़े अच्छे लगते हैं सॉन्ग भी उनकी आवाज में काफी वायरल हो रहा है | उनके अगले प्रोजेक्ट  के बारे में आशीष ने बताया कि उनका अगला गाना  इस महीने एज कंपोजर बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी के साथ आ रहा है जिसमें लीड एक्टर की भूमिका लेकसिटी के कलाकार ने ही निभाई है | इसके अलावा पंजाबी फिल्म में एज कंपोजर उनके 3 गाने हैं | एवं उनका नया गाना फेमस एक्ट्रेस एवं सिंगर केतकी मातेगांवकर के साथ एज सिंगर एवं कंपोजर आ रहा है | आशीष वैसे तो जयपुर के रहने वाले हैं | वे चाहते हैं कि बॉलीवुड ,पंजाबी, मराठी गानों के साथ-साथ अब राजस्थानी सॉन्ग भी कंपोज करें | जिससे राजस्थानी कलाकारों को बढ़ावा मिले |



Monday, 25 October 2021

उदयपुर के उभरते एक्टर आशीष कुमावत पंजाबी सॉन्ग "जालम" में लीड रोल में निभाएंगे किरदार ... शीघ्र रिलीज होगा गाना


 जय श्रीनाथ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रहे सॉन्ग " जालम " में उदयपुर के उभरते एक्टर आशीष कुमावत लीड रोल में   भूमिका निभाएंगे | यह गाना शीघ्र ही पंजाबी म्यूजिक लेबल ब्लैक n वाइट म्यूजिक पर रिलीज होगा | इस गाने में आशीष कुमावत के साथ लीड रोल में फीमेल एक्ट्रेस प्रीत कौर है | एवं इस गाने में विलेन का किरदार रॉक राहुल निभा रहे हैं | इस गाने को आवाज फेमस पंजाबी सिंगर विक्की डीएसपी एवं रूबी गिरवाल ने दी है | इस गाने का डायरेक्शन राकेश शर्मा ने किया है | इस गाने की सिनेमैटोग्राफी सुमित सिद्धू ने की है | इस गाने की शूटिंग उदयपुर में हुई हैं | आशीष कुमावत कई वर्षों से एक्टिंग एवं लाइन प्रोडक्शन शूटिंग में कार्य कर रहे हैं | उन्होंने इससे पहले भी कहीं गाने एवं शूटिंग में लाइन प्रोडक्शन के रूप में कार्य किया है | आशीष कुमावत कई वर्षों से मुंबई में कड़ी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं | वे जल्दी अपना एक म्यूजिक लेबल लॉन्च करने वाले हैं जिन से सभी कलाकारों को एक बड़ा मंच मिल सके |

'समानांतर रंग समूह' से जुड़ना - रंग कर्मियों का एक सपना है.


प्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल रंजन भौमिक के नेतृत्व में चित्रनगरी संवाद मंच द्वारा एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में इलाहाबाद के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल रंजन भौमिक ने अपनी  रंगमंच यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। भौमिक जी ने जीवन में लिखने की आवश्यकता पर बल देते हुए इलाहाबाद के  प्रसिद्ध कवि श्लेष_गौतम की कुछ पंक्तियां सुनाई-

लिखा किया रह जाएगा, रहता नहीं शरीर।
इसीलिए तो रह गए,  तुलसी, सूर, कबीर

संवाद की इस श्रृंखला में  उन्होंने बताया कि समानान्तर रंग समूह का गठन उन्होंने कुछ रंगकर्मियों के साथ मिलकर 1977 में किया था। तब से अभी तक 44 साल हो गए उनकी रंग यात्रा निरंतर जारी है। वे अब तक 60  अधिक नाटकों में अभिनय एवं उसका मंचन करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद के दर्शक बहुत जागरूक हैं। इसलिए वहां संजीदा नाटक बहुत पसंद किए जाते हैं। लखनऊ और कानपुर के दर्शक कॉमेडी नाटक ज़्यादा पसंद करते हैं।

 इस चर्चा में कथाकार भारतेंदु विमल, कथाकार देवमणि पांडे, लेखक दीनदयाल मुरारका, कवि व्यंग्यकार संजीव निगम, डॉ रविंद्र कात्यायन, कवि प्रदीप गुप्ता, कवि राजेश ऋतुपर्ण, कवि आकाश सिंह और अभिनेता रवींद्र यादव ने सक्रिय भागीदारी की।

इस गोष्टी में समानान्तरनामा के नए अंक का लोकार्पण भी किया गया। व्यंग्यकार संजीव निगम ने अपनी नाट्य कृति' कहो _तथागत 'की एक प्रति भौमिक जी को भेंट की। गोष्टी का संचालन कवि देवमणि पांडे जी ने किया।

दीनदयाल मुरारका . 


"देव मेनारिया" की फिल्म "साजिश" की शूटिंग दशहरा को मुहूर्त के साथ शुरू

 

देव मेनारिया की फिल्म साजिश द conspiracy का मुहूर्त बड़ौदा फिल्म सिटी में दशहरा को हुआ जिसके डायरेक्टर हीरा लाल खत्री, प्रोड्यूसर एसएस पटनायक और को प्रोड्यूसर देव मेनारिया है, DOP शक्ति सोनी, राइटर अजय श्रीवास्तव, चीफ ad शिव पांडिया है।  

फिल्म का मुहूर्त चीफ गेस्ट बड़ौदा विधायक मधु श्रीवास्तव, कलेक्टर पंकज जी की मौजूदगी  में दशहरा के शुभ अवसर पर हुआ, देव मेनारिया इस फिल्म में लीड हीरो की भूमिका निभा रहे है जो एक बार फिर से पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे, सह कलाकार शाहबाज खान विलन का रोल कर रहे हैं ।  मुश्ताक खान-पुलिस कमिश्नर, नीरज भारद्वाज-एडवोकेट के अलावा फिल्म में रूतपना, ऐश्वर्या, अनु भाई, प्रिटी चेष्टा, गुलशन पांडे, प्रवीणा पटेल जैसे कई बड़े कलाकार काम कर रहे है। 

इस फिल्म में साउथ की फेमस हेरोइन "फिरदौस बानो" और बॉलीवुड के प्रसिद्ध पत्रकार और भारत में OTT के जनक माने जाने वाले ऑनलाइन इंडस्ट्री के बेताज बादशाह पत्रकार और लेखक "अरुण कुमार कमल" फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे। 

जो बच्चे गलत रास्ते पर चल रहे है, ये कहानी आज के दौर में चल रहे क्राइम पर आधारित है जिनको पुलिस का कोई खौफ नही, ये फिल्म होली 2022 तक भारत में रिलीज हो जाएगी। 

आपको बता दे की देव मेनारिया इससे पहले भी एक और फिल्म में पुलिस अधिकारी का रोल निभा चुके है जो वेब सीरीज जल्दी OOT PLATFROM पर आपको देखने को मिलेगी । इस फिल्म के लिए देव मेनारिया ने बहुत मेहनत की है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के बाद देव मेनारिया सिंघम फिल्म के नायक अजय देवगन कि तरह चर्चा में आने वाले हैं।

- अमित कुमार कमल