Monday, 4 May 2020

लॉकडाउन में है बॉलीवुड की ये चर्चित फिल्म


"ये है मेरा वतन''

कोरोना महामारी के चलते आज जहाँ पूरी दुनिया लॉकडाउन में है वहीँ हमारा वतन भी लॉकडाउन में है, इस लॉकडाउन के चलते हमारी बॉलीवुड और बॉलीवुड की तमाम फ़िल्में भी लॉकडाउन में हैं। ऐसे में हमारे वतन को लेकर फिल्म बनकर तैयार है जिसका नाम है "ये है मेरा वतन''

"मोशन पिक्चर्स" के बैनर तले बनकर तैयार निर्माता-निर्देशक तथा लेखक "मुशताक़ पाशा" की फिल्म "ये है मेरा वतन'' की चर्चा इन दिनों बॉलीवुड में ज़ोरों पर हो रही है इसका कारण है इस फिल्म के पोस्टर, जो अपने आप में एक अलग ही कहानी कहते हैं। 

देश भक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म का टाइटल ट्रैक "ये है मेरा वतन'' और खासकर पहला पोस्टर इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म लॉकडाउन पर आधारित है या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन फिल्म का सस्पेंस अभी बरकरार है

फ़िलहाल हर देशप्रेमी को इस फिल्म का पोस्टर और देशभक्ति वाला डायलॉग बेहद पसंद आ रहा है खासकर फिल्म का डायलॉग बच्चों में बहुत फेमस हो रहा है । बॉलीवुड के फिल्म मेकर इस फिल्म की सशक्त कहानी को लेकर चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। इस फिल्म में आखिर ऐसा क्या है कि इस फिल्म की इतनी चर्चा हो रही है। ये तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा ।

निर्देशक "मुशताक़ पाशा" इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि ये फिल्म लॉकडाउन के बाद जबरदस्त धमाल मचाने वाली है। "दादासाहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन" द्वारा  बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड से सम्मानित निर्देशक "मुशताक़ पाशा" इन दिनों फिल्म "ये है मेरा वतन'' को लेकर चर्चा में है ।

- अरुण कुमार कमल




निर्माता-निर्देशक तथा लेखक "मुशताक़ पाशा" 

Thursday, 30 April 2020

उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए विशेष ट्रेन चलाये जाने की मांग


केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन तथा महाराष्ट्र सरकार के सहयोगात्मक रूख का स्वागत करते हुए उत्तर भारतीय महासंघ के मुंबई अध्यक्ष डॉ मनोज दुबे  ने कहा कि अब लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र में फंसे लाखों प्रवासी मजदूरों, मरीजों, छात्रों तथा अन्य लोगों को अपने गांव लौटने का मार्ग प्रशस्त हो गया है लेकिन बसों द्वारा उन्हें भेजने के निर्णय को अपर्याप्त बताते हुए उन्होंने कहा कि लाखों दिहाड़ी मजदूरों को बसों द्वारा भेजना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए मालगाड़ी की तर्ज पर विशेष ट्रेनें चलाने की सख्त आवश्यकता है। डॉ मनोज दुबे ने विशेष ट्रेनें चलाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे,  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की अपील की है। डॉ मनोज दुबे ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की जांच करके उचित प्रबंध तथा उचित सुरक्षा के साथ उनके गांव भेजने की व्यवस्था की जाए।



Saturday, 25 April 2020

आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट द्वारा सिंगर स्वरूप खान देंगे खास प्रस्तुति


आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा आयोजित लोक डाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए लाइव सेशन किए जा रहे हैं | उसी के अंतर्गत कल के लाइव सेशन में  शाम 7:00 बजे जाने-माने बॉलीवुड सिंगर स्वरूप खान अपनी आवाज से लोगों तक रूबरू होंगे | स्वरूप खान बॉलीवुड में कई गाने गा चुके हैं | बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले स्वरूप खान ने बॉलीवुड में कहीं फेमस सॉन्ग गाए हैं | जिसमें पीके मूवी में ठरकी छोकरो , घूमर सॉन्ग इसके अलावा कई बॉलीवुड में उनके फेमस सॉन्ग है | स्वरूप खान आरके कास्टिंग कंपनी के इंस्टाग्राम पेज @rk_cme_company पर अपनी खास प्रस्तुति देंगे |

इससे पिछले लाइव सेशन में बॉलीवुड सिंगर यश वडाली , सिंगर अल्तमश फरीदी , इंडियन आइडल विनर अंजना , सिंगर सरवर खान , सिंगर अमृता भारती, सिंगर हैयात खान, सिंगर सोनू पहाड़ी ने खास प्रस्तुति दी | आरके कास्टिंग कंपनी का लाइव सेशन कराने का मकसद लोगों का मनोरंजन हो |

Tuesday, 14 April 2020

आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट आयोजित इंस्टाग्राम लाइव सेशन में सिंगर अल्तमस फरीदी देंगे खास प्रस्तुति


आरके कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा आयोजित लोक डाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए लाइव सेशन किए जा रहे हैं | उसी के अंतर्गत कल के लाइव सेशन में  जाने-माने बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी अपनी आवाज से लोगों तक रूबरू होंगे

अल्तमश फरीदी बॉलीवुड में कई गाने गा चुके हैं | बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले अल्तमश फरीदी ने बॉलीवुड में कई फेमस सॉन्ग गाए हैं | जिसमें एक चुम्मा , एक मुलाकात , रसके कमर , इसके अलावा कई बॉलीवुड में उनके फेमस सॉन्ग है | अल्तमश फरीदी आरके कास्टिंग कंपनी के इंस्टाग्राम पेज @rk_cme_company पर अपनी खास प्रस्तुति देंगे

इससे पिछले लाइव सेशन में बॉलीवुड सिंगर यश वडाली, सिंगर सोनू पहाड़ी, बॉलीवुड सिंगर हैयात खान ने खास प्रस्तुति दी | आरके कास्टिंग कंपनी का लाइव सेशन कराने का मकसद लोगों का मनोरंजन है |


Sunday, 5 April 2020

फोटोजेनिक फेस ऑफ राजस्थान 2020 सीजन 3 के रजिस्ट्रेशन शुरू

आरके कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा आयोजित फोटोजेनिक फेस ऑफ राजस्थान 2020 सीजन 3 के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए | इस प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान से 20 प्रतिभागियों को चयनित किया जाएगा | जिसमें मेल एवं फीमेल केटेगरी मैं से इंस्टाग्राम पर ज्यादा लाइक के आधार पर विनर चुना जाएगा |

आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा इससे पहले इसके 2 सीजन एवं फोटोजेनिक फेस ऑफ इंडिया के 2 सीजन हो चुके हैं | यह कंपनी का तीसरा सीजन आयोजित किया जा रहा है |

इस प्रतियोगिता में सपोर्टिंग पार्टनर संजय सोलंकी फोटोग्राफी, बाउंस सलून उदयपुर, इंडिया ब्यूरो न्यूज़ मुंबई एवं राजस्थानी न्यूज़ है |


Saturday, 14 March 2020

प्रमोटिंग सलूशन प्रेजेंट्स कर रहे है मॉडल सुपर स्टार- 2 मुंबई के अँधेरी में आयोजित



प्रमोटिंग सलूशन  प्रेजेंट्स कर रहे है मॉडल  सुपर  स्टार- 2 मुंबई के अँधेरी में आयोजित किया गया है
 यह कॉम्बिनेशन  फैशन  शो इस शो की टोपर  एक्ट्रेस  सभ्यता   गिरी रही कोरियोग्राफर   :  रोजिन  शाक्य
इवेंट  डायरेक्टर  :  रमेश  शाही ऑर्गनिज़ेर्स : प्रमिला  सिलवाल  एंड  दीपक  सुरेश   सोनवणे पॉवरेद  बी: one ऑय  डेस्टिनी सपोर्ट  बी  : सभ्यता  एंटरटेनमेंट .सपोर्टेड  बी :  गोल्डन  गेट  ग्रुप   ५८ ड्रेस  डेसिंगेर्स " साजिना '  क्रिएशन  .एंड  अनु  डिजाइन  दवारा डिजाइन किया गया,आप को बता दे की सभ्यता गिरी इससे पहले लगभग ३० से भी ज्यादा थियेटर शो कर चुकी हैं. इसके अलावा वे टीवी सीरियल, एडफिल्म, वेबसीरीस, म्यूजिक वीडियो के द्वारा लोगों का मनोरंजन कर चुकी हैं.और सभ्यता जल्दी ही फिल्मो में भी नज़र आएँगी.
सभ्यता वैसे नेपाल के काठमांडू की हैं और उन्होंने ने पाली फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी काम किया है, सभ्यता का कहना है की एक एक्टर को एक्टिंग के अलावा टेक्नीकल चीजों की जानकारी भी जरूरी है.

सभ्यता गिरी ने फेस्टिवल फिल्मों में भी काम किया है जिसमे उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए कई अवार्ड से भी नवाज़ा गया है.   सभ्यता एक हार्ड वर्किंग कलाकार हैं. और उनका मानना है की जो अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्यासरत रहते हैं और हार्डवर्क करते हैं एकन एक दिन सफलता उनके कदम चूमती है.
इसके अलावा उनका "पसंदआया" टाइटल से एकनया म्यूजिकवीडियो भी जल्द ही रिलीज़ होगा.
      अँधेरी में आयोजित यह शो  कमीबिने    इंटरनेशनल   फैशन   शो  फ्रॉम  नेपाल  एंड  इंडिया के नेतृत्त में आयोजित किया गया है,



Sunday, 1 March 2020

रोहित कोठारी को उदयपुर रत्न यंग अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया


राजस्थान संस्कृति एवं साहित्य संस्थान द्वारा आयोजित उदयपुर रत्न सम्मान समारोह में उदयपुर के रोहित कोठारी को उदयपुर रत्न यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया | इस अवॉर्ड शो में कई कैटेगरी मैं अवार्ड दिए गए |
जिसमें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, स्पेशल अचीवमेंट अवॉर्ड, यंग अचीवर्स अवॉर्ड, बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, बेस्ट एजुकेशन अवॉर्ड, बेस्ट टैलेंट अवार्ड थे जिसमें रोहित कोठारी को उदयपुर रत्न सम्मान यंग अचीवर्स के रूप में मिला | रोहित कोठारी को यह अवॉर्ड उनके द्वारा किए गए कार्य उदयपुर के कलाकारों को एक मंच देने एवं इसी सोच से उन्होंने अपनी एक कंपनी स्थापित की जिसका नाम आरके कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी है
यह कंपनी उन्होंने आज से 2 साल पहले डाली जिसका मकसद उदयपुर के कलाकारों को एक बड़े लेवल पर मंच प्रदान करना उन्हें नेशनल इंटरनेशनल लेवल के शो टीवी शो प्रदान करना एवं उदयपुर में कई सेलिब्रिटी को बुलाना | रोहित कोठारी प्रोफेशन से इंटीरियर डिज़ाइनर है एवं जैनम इंटीरियर के नाम से उनकी फर्म है | रोहित कोठारी को इससे पहले भी कई अवार्ड से नवाजा गया है |