Sunday, 31 March 2024

Innovative Artist Welfare Association ( IAWA) organised ATMANIRBHAR FACE OF BHARAT and SDP ICONIC INTERNATIONAL WOMEN AWARD 2024


 Padamshri Anup Jalota jee, Isckon Head  Dr. Sur Das jee, Princess Asha Raje Gaikwad, Actor Producer Director Dheeraj kumar jee of Creative Eye  P roduction with many other Dignitaries from different sectors  attended the super success Event of Atmanirbhar Face of Bharat Award .The Event was curated, Directed, presented and Hosted by Dr.Daljeet Kaur an actress and President of IAWA NGO.This Event was Managed by Amar Bedi and Angell Dabral of  Amarcine Production .

Atmanirbhar is the Slogan of our Honorable Prime Minister Narendra Modi jee  to make India Atmanirbhar.

IAWA NGO Felicitated Awardees from different fields who have worked towards Sustainable Development of India.

ICONIC international Women Award was also conducted where  in women from different parts of the world were felicitated in different sectors who have proved to be iconic and working towards women empowerment and motivating other women in the society to work on their talents.

Dignitaries present in the event were  SWARDHEESH Bharat Ballavlli, Singer Arvinder Singh , RK Mishra GST Commissioner, Vipul Mitra RTD. IAS from Gujrat,Dr.Jasjit Suri Scientist AI specialist from United States of America, Naushad Ali Rtd,IAS ,Kamal Gupta Chairman of Lala lajpat Rai College,SP Ahuja , Dr Samir S Jage, Singer Jasvinder Singh , Singer kuldeep Singh and Choreographer Sandeep Soprakar.

The awardees for Atmanirbhar Face of Bharat Awards are Legal Advisor Hiten Mehta, Music Director Sanjayraj  Gaurinand,Mamta Namdev Tambe,Vinod Anand, Uma Modi,Jay Karia,kuldeep Soni ,Mampi Nair and many more.

Iconic Awardees  Dr Archana Prabhu from England, saniya Sharma ,Adv Kruti Bhavsar,Apurva Khandelwal Social influencer Dr. Pranti Sharma.

Gifts were sponsored by  La Cosmex, Lk Colour Cosmetics, Ayushmaan Bhave .Global Advertising Media was outdoor Media Special felicitation was given to Ramakant munde President of Photography Association as Bollywood photographer.

 Ramakant Munde Mumbai Representative

गिरिदेव राज अपनी नई फ़िल्म "वेदवती" पर काम कर रहे हैं


 निर्देशक गिरिदेव राज, जिनकी पहली बॉलीवुड फ़िल्म "द वाई" 82 दिनों के थिएटर वितरण और अमेज़ॅन प्राइम पर सफलता के बाद ब्लॉकबस्टर हिट बन गई, जनवरी 2023 में देश भर में फ़िल्म की रिलीज़ पर उन्हें जनता से शानदार प्रतिक्रिया मिली। वह अपनी दूसरी बॉलीवुड फ़िल्म "वेदवती" शुरू करने के लिए तैयार हैं, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हैं। उनकी नई फ़िल्म की शूटिंग जून 2024 में मुंबई में शुरू होने की उम्मीद है। संभावना है कि "द वाई" फ़िल्म के तकनीशियन इस फ़िल्म पर भी काम करेंगे।


Girideva Raaj is working on his new flick "Vedavati"


 Director Girideva Raaj, whose first Bollywood film, "The Y," became a blockbuster hit after 82 days of theatrical distribution and success on Amazon Prime, He received a resounding reception from the public upon the film's January 2023 release nationwide. He is set to start his second Bollywood film, "Vedavati" featuring a cast of Bollywood stars. His new film is expected to begin filming in Mumbai in June 2024. It's likely that the technicians from "The Y" movie will work on this one as well.

by- Arun Kumar Kamal

Wednesday, 22 November 2023

मैन ऑफ़ द मिलेनियर, भारत शाह ने किया "मोदी राज में हार्दिक" का विमोचन

भारतीय हीरा बाजा़र के मैन ऑफ़ द मिलेनियर,भवन निर्माता एंव फिल्म फायनेंसर भरत शाह के हाथों से स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया द्वारा प्रकाशित स्टार रिपोर्ट के ११वें व्यंग चित्र "मोदी राज में हार्दिक" का विमोचन 

भारतीय हीरा बाजा़र के डायमंड किंग, जाने-माने भवन निर्माता एंव भारतीय फिल्म फायनेंसर भरतभाई शाह ने स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया को अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी के कारण आज विश्व में भारतीय लोगों का मान सम्मान बढा है । 

भारत देश की आज़ादी के 75 वे साल में आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस अमृत महोत्सव काल में में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदी के 75 निर्णायक कार्यों को प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया के नेतृत्व में स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन द्वारा कार्टून बुक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन के द्वारा प्रकाशित किये जा रहे "मोदी राज में हार्दिक" व्यंग चित्र का मेन ओफ दी मिलेनियर एंव डायमंड किंग भरतभाई शाह के हाथों से ११वें कार्टून का विमोचन किया गया। 

इस अवसर पर स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया ने भरत भाई शाह  को तिरंगा दुप्पटा, सुवर्ण पुष्प के साथ स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन देकर  सम्मानित किया।  

इस मौके पर स्टार रिपोर्ट के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया, गुजरात के वरिष्ठ पत्रकार और गांधीनगर टुडे डेली अखबार के मालिक राजुभाई मणीयार, वरिष्ठ पत्रकार एवं पी.आर.ओ. अरुण कुमार कमल, व्यंग चित्रकार राज पाटील, स्टार रिपोर्ट की सब एडिटर रश्मि दवे, जागरण जंक्शन के संपादक आशुतोष गुप्ता एवं श्रद्धा रायबान उपस्थित थे।


 

Wednesday, 8 November 2023

हार्दिक हुंडिया का यशस्वी कदम, "मोदी राज में हार्दिक" व्यंगचित्र का चाय की दुकान पर जूनियर मोदी ने किया विमोचन

अरुण कुमार कमल / मुंबई 

गत दिनों मुंबई के अँधेरी में एक चाय की दुकान पर जूनियर मोदी ने प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया के स्टार रिपोर्ट व्यंग चित्र *मोदी राज में हार्दिक" के अगले व्यंग्यचित्र का विमोचन किया। जूनियर मोदी को देखकर यहाँ पब्लिक उनकी एक झलक देखने लिए उमड़ पड़ी। 

ज्ञात हो की जूनियर मोदी की कारों का काफिला स्टार रिपोर्ट मैगज़ीन कार्यालय से मुंबई के अँधेरी स्टेशन स्थित एक चाय की दुकान पर जाकर रुका, जहाँ *मोदी राज में हार्दिक" के अगले व्यंग्य चित्र का विमोचन जूनियर मोदी ने किया। इस मौके पर वहां बड़ी तादाद में मीडिया के लोग मौजूद थे। 

जूनियर मोदी ने व्यंग्यचित्र का विमोचन करते हुए हार्दिक हुंडिया को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि- हार्दिक हुंडिया के नेतृत्व में स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन द्वारा कार्टून बुक के रूप में प्रस्तुत किये जाने के यशस्वी कदम की सराहना करता हूँ। इससे पहले भी मैं काफी सालों से देख रहा हूँ की हार्दिक हुंडिया हमेशा मोदी जी के हर अच्छे और निर्णायक कार्यों को हमेशा प्रमोट करते रहते हैं। 

उन्होंने आगे कहा की भारत देश के 75वें अमृत महोत्सव के चलते मैं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के 75 निर्णायक कार्यों को प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया के नेतृत्व में स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन द्वारा कार्टून बुक के रूप में प्रस्तुत किये जाने के यशस्वी कदम की सराहना करता हूँ। 

इस अवसर पर स्टार रिपोर्ट के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया एवं सुनीता हुंडिया सहित सब एडिटर रश्मि दवे तथा जागरण जंक्शन के संपादक आशुतोष गुप्ता भी उपस्थित थे।


Wednesday, 25 October 2023

प्रेम शुक्ला के हाथों से 'मोदी राज में हार्दिक' के अगले कार्टून का विमोचन

अमृत महोत्सव के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 निर्णायक महाकार्यों के व्यंग चित्र का विमोचन

अरुण कुमार कमल / मुंबई

भारत के 75 वे अमृत महोत्सव के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 निर्णायक कार्य को प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया के नेतृत्व में स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन द्वारा कार्टून बुक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहे , ये कार्टून व्यंग चित्रकार राज पाटिल ने बनाये हैं।

इसी कड़ी में दशहरा के मौके पर स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दैनिक सामना अखबार के पूर्व संपादक प्रेम शुक्ला के हाथों से 'मोदी राज में हार्दिक' के अगले कार्टून का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर जाने माने आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली भी उपस्थित हुए, स्टार रिपोर्ट के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया सहित सह सम्पादिका रश्मि दवे, दैनिक जागरण जंक्शन अखबार के संपादक आशुतोष गुप्ता, श्रध्धा रायबन आदि लोग उपस्थित हुए।



 

Thursday, 19 October 2023

योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद और अभीनेता रवि किशन !

गोरखपुर 18 2023 । पावन धाम अयोध्या जी में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन में अब अधिक समय नहीं बचा है, आगामी जनवरी 2024 में होने वाले इस उद्घाटन समारोह को लेकर हर कोई अपने स्तर से भिन्न भिन्न स्वरूप में तैयारियों में मग्न हो गया है । हिन्दू धर्म से जुड़े सबसे बड़े तीर्थस्थल अयोध्या धाम को लेकर हर किसी के मन मे उत्साह और उमंगों ने नए तरंगों का संचार किया है , ऐसे में भाजपा के गोरखपुर से लोकसभा सदस्य सांसद रवि किशन एक श्रीराम भक्ति में सराबोर गीत अयोध्या के श्रीराम की शूटिंग आगामी 21 और 22 ऑकटूबर को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर और अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में करने आ रहे हैं । गोरखपुर के राजघाट में इस गाने की शूटिंग की जाएगी । सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि हिंदुत्व की इस अलख में रवि किशन मुख्य किरदार अदा करने आ रहे हैं , और इस गाने के बैकग्राउंड में लगभग 500 डांसरों का इस्तेमाल किया जाने वाला है । कोरियोग्राफर रिक्की गुप्ता ने इस गाने के कोरियोग्राफी की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दिया है । यह उनके कैरियर की भी सबसे बड़ी उपलब्द्धि साबित होने वाली है ।

जब से रवि किशन गोरखपुर से सांसद बने हैं तभी से वो हर एक मंच पर हिन्दू हित की बातें करते रहते हैं । उन्होंने अपने संसदीय कार्य के साथ साथ सम्पूर्ण हिंदुस्तान में अपने हिन्दू धर्म के प्रति सच्ची श्रद्धा और भक्ति का अनूठा जागरूकता वाला माहौल तैयार किया हुआ है । इस कार्य मे उन्हें भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आशीर्वाद भी हासिल है । सांसद रवि किशन ने इस बाबत बात करते हुए बताया कि हम तो बसुधैव कुटुम्बकम की परंपरा का निर्वहन करने वाले लोग हैं । हमें सम्पूर्ण मानवजाति की चिंता लगी रहती है, हम प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना करते रहते हैं कि सारी दुनिया मे हिंदुत्व का परचम लहराए और हर जगह प्राणियों में सद्भावना हो । मेगास्टार रवि किशन यह भी कहते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री जी आज हिंदुत्व का अलख सारी दुनिया मे जगा रहे हैं दुबई में भी स्वामी नारायण मंदिर की स्थापना करा चुके हैं ,

इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भी दिल्ली के अक्षरधाम में दर्शन करा चुके हैं । ऐसे में जब हम मानवता की बात करते हैं तो यह सम्पूर्ण विश्व की मानव जाति की बात होती है । हम अहिंसा के पुजारी को मानने वाले लोग हैं, और हमारे प्रधानमंत्री जी भी इसी राह पर चलने के लिए बारबार हमें प्रेरित करते रहते हैं । हिन्दू धर्म हमें यही शिक्षा भी देता है । हम हर मौसम में अपनी परंपराओं को जीवंत रखने के लिए मौसम अनुकूल पर्व और त्योहार मनाते हैं । इसमें हिंदुत्व के हर रूप का दर्शन हो जाता है ।  

हिंदुत्व की अलख जगाती इस भक्तिमय प्रस्तुति अयोध्या में श्रीराम के निर्माता हैं निरंजन कुमार सिन्हा, जिसके निर्देशक हैं माधव एस राजपूत , मीनाक्षी एसआर व प्रणव वर्त के लिखे व माधव एस राजपूत की आवाज में रिकॉर्ड हुए भक्तिमय गीत को संगीत भी माधव एस राजपूत ने ही दिया है । इसके क्रिएटिव डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर हैं शकील रेहान खान, कोरियोग्राफर हैं रिक्की गुप्ता । व पीआरओ हैं संजय भूषण पटियाला ।

प्रस्तुति:- अरुण कुमार कमल