Friday, 27 January 2023

मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस !

२६ जनवरी २०२३ को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में "गणतंत्र दिवस" धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यहाँ के "वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सिराज इनामदार", पुलिस अधिकारी मिसाल सहित वर्सोवा पुलिस स्टेशन के सभी पुलिस अधिकारीयों ने भाग लिया। यहाँ के पुलिस दल ने पूरे सम्मान के साथ पहले राष्ट्रध्वज को सलामी दी और फिर ध्वजा रोहन का पवित्र कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

ध्वजारोहण के पवित्र मौके पर "ए सी.पी माने" ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर वर्सोवा पुलिस स्टेशन के "वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सिराज इनामदार", समाज सुधारक और बॉलीवुड के म्यूजिक वीडियो प्रोड्यूसर "गुरु सिंह", ''समाजसेविका सुंदरी ठाकुर" तथा वरिष्ठ पत्रकार व लेखक "अरुण कुमार कमल" और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया झंडावंदन के बाद सभी को नाश्ता और दूध का वितरण किया गया। सभी ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस बधाई दी। 

उल्लेखनीय है कि काफी सालों से ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ सीनियर पुलिस आफिसर की छवि वाले "सिराज इनामदार" का नाम महाराष्ट्र पुलिस में गर्व से लिया जाता है जिनके कार्यों के चलते उन्हें अब ए.सी.पी. बना दिया गया है। अब तह वर्सोवा पुलिस में जितने भी सीनियर आये हैं उनमे से "वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सिराज इनामदार" को सबसे बेस्ट बताया जा रहा है। और उनके कार्यों के चलते अब उन्हें ए.सी.पी.के पद की जिम्मेदारी दी गयी है। 

- अमन कुमार 

Sunday, 28 August 2022

“वो भूली दास्तां” के बहाने राजेन्द्र क्रिशन आए याद


 

शनिवार, मुंबई। एक आत्मीय गोष्ठी में अपने दौर के दिग्गज गीतकार राजेन्द्र क्रिशन के जीवन पर आधारित पुस्तक 'वो भूली दास्तां' पर परिचर्चा हुई। यह किताब चर्चित लेखिका और पत्रकार गीताश्री जी के संपादन में आई है। इस अवसर पर साहित्यकर्मी धीरेंद्र अस्थाना, दिग्गज पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज, गीतकार तुराज़, राइटर दुष्यंत, इरा टाक समेत साहित्य और सिनेमा के कई दीवाने मौजूद रहे। एक यादगार और गुनगुनाती शाम की शुरुआत जानी मानी सिंगर प्रिया मलिक की सुरमई और जादूभरी आवाज़ में हुई। प्रिया ने राजेन्द्र क्रिशन के कई सदाबहार नगमें गाकर पूरा माहौल संगीतमय कर दिया।

साहित्यकार धीरेंद्र अस्थाना कहते हैं कि राजेन्द्र क्रिशन सोलह सौ से ज्यादा फिल्मी गीत लिखने के बाद भी गुमनाम ही रहे हैं। ऐसे में गीतश्री के सम्पादन में आई यह पुस्तक उनके कामों और व्यक्तित्व को रेखांकित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आम तौर पर पुस्तक अभिनेताओं और निर्देशकों को ध्यान में रखकर लिखी गई हैं , पर गीतकारों पर कम काम हुआ है। इस लिहाज से भी यह एक जरूरी किताब है। अजय ब्रह्मात्मज ने कहा कि इस पुस्तक के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मालूम होनी चाहिए जिससे सिनेमा के गुमनाम और भुला दिए गए दास्तानों की पहुँच पाठकों तक बने।

गीतश्री भी इस मौके पर काफी उत्साहित नजर आई और अपने प्रिय गीतकार पर काम करने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आती है। वो कहती हैं- इस किताब पर काम करते हुए मेरे दिन सुरीले हो गए थे, हर वक्त गाने बजते थे। जब आप पढ़ेंगे, उसी तरह आपके दिन भी सुरीले हो जायेंगे। किताब बज उठेगी, एक बार साज की तरह इस किताब को उठाइए तो सही।”

पुस्तक का प्रकाशन प्रलेक प्रकाशन, मुंबई ने किया है और यह किताब अमेज़न, फ्लिपकार्ट हर जगह ऑनलाइन भी मौजूद है। पुस्तक की कीमत है महज 299 रुपये।

निश्चित ही यह किताब संगीत के दीवानों के लिए एक नायाब तोहफा है। पुस्तक में कई लेखकों के आलेख तो हैं ही राजेन्द्र क्रिशन की कुछ गज़लें और साक्षात्कार भी हैं। गीतकार तुराज़ सच ही कहते हैं कि ‘मेरे पिया गए रंगून, ‘पल पल दिल के पास’ ‘मेरे सामने वाली खिड़की में न जाने कितने ही गानों को अपने बोल देने वाले राजेन्द्र क्रिशन इस पुस्तक के माध्यम से जीवित हो उठे हैं।






"गरिमा सिंह" का मॉडलिंग से तेलगु फिल्मो में पदार्पण

सिलवासा में पली बढ़ी गरिमा सिंह मॉडलिंग जगत में धूम मचाने के बाद अब साउथ की की फिल्मो में नायिका के तौर पर कहर बरपा रही हैं। साउथ स्टार श्रीकांत के साथ वाली उनकी तेलगु फिल्म "वाय" अब जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसमे गरिमा ने श्रीकांत की प्रेमिका के रूप में नज़र आने वाली हैं।

गरिमा सिंह की दो और साऊथ की फिल्मे रिलीज़ के लिए तैयार हैं जिसमे गरिमा लीड रोल में नज़र आएँगी।  ये दोनों फिल्मे इसी साल रिलीज होने वाली हैं।


मुंबई में रह रही २१ साल की गरिमा सिंह ने २०१९ में मॉडलिंग की शुरुआत की थी। ली कॉपर और शीतल जैसे इंटरनेशनल ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर चुकी गरिमा इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी व्यस्त हैं और बहुत सोच समझकर ही प्रोजेक्ट साइन कर रही हैं।  गरिमा को साऊथ इंडस्ट्री में किस्मत आजमाने के बाद बॉलीवुड में अच्छे सब्जेक्ट को लेकर अच्छे पप्रोजेक्ट का इंतज़ार है। 

- अरुण कुमार कमल

 

Monday, 22 November 2021

लेकसिटी में पहुंचे बॉलीवुड डीजे सुमित सेठी


 लेकसिटी में बॉलीवुड सेलिब्रिट का रॉयल वेडिंग में लगातार आना हो रहा है इन दिनों सबसे पहले जानी मानी एक्ट्रेस जैकलीन, बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक, मीका सिंह, गुरु रंधावा एवं उनके बाद रविवार को बॉलीवुड डीजे सुमित सेठी उदयपुर पहुंचे | वे यहां एक शाही शादी में परफॉर्मेंस के सिलसिले में उदयपुर आए | शहर के उदयविलास होटल में उन्होंने अपने खास प्रस्तुति दी | बॉलीवुड डीजे सुमित सेठी  बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम किया है | डीजे सुमित सेठी ने कई बॉलीवुड गानों का डीजे रीमिक्स किया है और खास परफॉर्मेंस दी हैं | जो युवाओं को काफी प्रभावित कर रही है | डीजे सुमित सेठी ने हर बड़े सेलिब्रिटी के गानों को रिमिक्स किया है एवं उन्हें अलग अंदाज में प्रस्तुत किया है | वे कई इंटरनेशनल नेशनल शो कर चुके हैं | डीजे सुमित सेठी ने बताया कि उदयपुर बहुत खूबसूरत शहर है | यहां की खूबसूरती का अपना एक अलग ही अंदाज है मुझे जब जब मौका मिलेगा में यहां जरूर आना चाहूंगा |

लेकसिटी में पहुंचे बॉलीवुड सिंगर शादाब फरीदी


 लेकसिटी में बॉलीवुड सेलिब्रिट का रॉयल वेडिंग में लगातार आना हो रहा है इन दिनों सबसे पहले जानी मानी एक्ट्रेस जैकलीन, बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक, मीका सिंह, गुरु रंधावा एवं उनके बाद रविवार को बॉलीवुड सिंगर शादाब फरीदी उदयपुर पहुंचे | वे यहां एक शाही शादी में परफॉर्मेंस के सिलसिले में उदयपुर आए | शहर के उदयविलास होटल में उन्होंने अपने खास प्रस्तुति दी | बॉलीवुड सिंगर शादाब फरीदी बॉलीवुड में कई गाने गा चुके हैं जिसमें सुल्तान, दीवानी मस्तानी, जश्न ए इश्का, दगाबाज रे, फेविकोल से, आदि गाने है |

Tuesday, 16 November 2021

उदयपुर की मॉडल दिविषा पालीवाल ने एलिट मिस राजस्थान 2021 सेकंड रनर अप का खिताब जीता


राह में थी चुनौतियां, सहयोग मिला तो पाई मंजिल ~ दिविषा पालीवाल

उदयपुर की मॉडल दिविषा पालीवाल ने एलिट मिस राजस्थान 2021 सेकंड रनर अप का खिताब जीता | इस शो का फिनाले जयपुर में हुआ | इस शो का यह आठवां सीजन था | यह राजस्थान का सबसे चर्चित मॉडलिंग ब्यूटी पेजेंट शो माना जाता है | इस शो के डायरेक्टर गौरव गौर है जो कि पूरे राजस्थान के मॉडल को बड़े लेवल पर अपने शो के माध्यम से मंच प्रदान करते हैं |

इस शो में पूरे राजस्थान से टॉप 30 मॉडल का सिलेक्शन किया गया | जिसमें उदयपुर की मॉडल दिविषा पालीवाल ने अपने टैलेंट के दम पर टॉप 30 में जगह बनाई और इस शो में रनर अप का खिताब जीता | इस शो के ऑडिशन जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, एवं राजस्थान के विभिन्न शहरों मैं हुए | दिविषा पालीवाल ने बताया कि उन्होंने इस शो के ऑडिशन उदयपुर में दिए थे | इस शो में टॉप 30 एवं फिनाले में जगह बनाने के लिए दिविषा पालीवाल ने उनके मेंटर अजय नायर एवं जूही व्यास द्वारा ग्रुमिंग सेशन ली | उन्होंने बताया कि यह खिताब जीतना उनके लिए आसान नहीं था | यह खिताब जीतने के लिए उनके माता पिता का बहुत सपोर्ट रहा |दिविषा पालीवाल ने बहुत ही कम उम्र में कई खिताब जीते हैं जिसमें मिस उदयपुर रनर अप, मिस आईकॉनिक राजस्थान, फर्स्ट मिस इंडिया, मिस इंडिया इंटरनेशनल जैसे खिताब शामिल है | दिविषा पालीवाल ने बताया कि इसके बाद वे इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट के लिए तैयारी कर रही है | उन्होंने बताया कि उदयपुर में टैलेंट की कमी नहीं बस यहां के मॉडल को मौका मिले तो उदयपुर का नाम देश दुनिया में नाम रोशन करेगी |

Tuesday, 9 November 2021

A eve man production अब फिल्म "I'm sorry 'PAPA' के माध्यम से देगा सन्देश

यू ट्यूब चैनल "A eve man production"I'm sorry 'PAPA' फिल्म के माध्यम से सामाजिक सन्देश पूरी दुनिया तक पहुचायेगा। 

"I Am Sorry Papa" फिल्म के निर्माता- 'संजीव श्रीवास्तव' ऑलरेडी एक फेमस सिंगर हैं जिनके ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल "A eve man" पर १०० करोड़ दर्शक हैं। संजीव श्रीवास्तव अपने गानों के माध्यम से हमेशा बेटी को लेकर एक भावनात्मक सन्देश देते रहे हैं लेकिन उनके चैनल पर पिछला एक गाना बेटे को लेकर एक सन्देश देते हुए दिखा। 

ये तो थी गाने द्वारा सन्देश कि बात लेकिन अब "A eve man production" अब उसी सन्देश देने वाले विचार को लेकर फिल्म कि तरफ रुख कर रहा है। और इस फिल्म का नाम है "I'm sorry 'PAPA'

'अलोक कुमार' जो कि एक अभिनेता और लेखक हैं जो कि यहाँ "I'm sorry 'PAPA' को निर्देशित करते हुए नज़र आ रहे हैं। अलोक कुमार अपने एक्टिंग कॅरियर को लेकर हमेशा सीरियस रहे हैं लेकिन साथ ही साथ लेखन भी करते रहे हैं।  उनकी दूसरी उपन्यास "World war" के बाद उनसे उनकी लेखनी के बारे में बात करने पर वो बताते हैं कि - "लेखन कार्य करने से मेरे अंदर कि भावनाओं को मुझे खुद को महसूस करने का मौका मिलता है"

- अमित कुमार