Friday, 15 May 2020

कोरोनावायरस में भी मॉडल एवं जिम ट्रेनर भावेश पालीवाल घर से डाइट प्लान के दे रहे हैं टिप्स


कोरोनावायरस में भी मॉडल एवं जिम ट्रेनर भावेश पालीवाल घर पर कर रहे हैं एक्सरसाइज एवं डाइट प्लान | और लोगों को भी सलाह दे रहे हैं एक्सरसाइज करने की एवं फिट रहने की | जिम ट्रेनर भावेश पालीवाल ने बताया कि अभी वह घर से ही लोगों को एक्सरसाइज एवं डाइट प्लान के टिप्स वीडियो के माध्यम से दे रहे हैं | एवं फिट रहने की सलाह दे रहे हैं |

भावेश पालीवाल खुद कोरोना वायरस के चलते घर पर ही एक से दो घंटा रोजाना एक्सरसाइज एवं खाने-पीने का डाइट प्लान फॉलो करते हैं | वह बताते हैं कि हमेशा वे अपने एक्सरसाइज एवं डाइट प्लान को फॉलो करते हैं उसे किसी भी दिन छोड़ते नहीं है | उन्होंने बताया कि फिट रहने के लिए डिसिप्लिन , वर्कआउट , डाइट प्लान एवं डेडीकेशन का होना बहुत जरूरी है |

भावेश पालीवाल ने मॉडलिंग में भी कई खिताब जीते हैं | एवं भावेश पालीवाल पर्सनल सर्टिफाइड ट्रेनर एवं न्यूट्रेशन कोच है |

भावेश पालीवाल ने कई लोगों के फिटनेस गोल में एवं लोगों के वेट लॉस, फिट रहने में, डाइट प्लान में काफी मदद करी है | वह सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को कई प्रकार के वर्कआउट , एक्सरसाइज , डाइट प्लान बताते हैं | भावेश पालीवाल ने अभी लोगों को फिट रखने के लिए कोरोना बीमारी के चलते  लोगों के लिए एक फ्री ऑनलाइन वर्कआउट , डाइट प्लान , वेट लॉस की क्लास शुरु की हैं जिसमें वह आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार यह सभी चीजें करके शरीर को फिट रख सकते हैं इसके लिए आप उनके इंस्टाग्राम आईडी @iambhaveshpaliwal संपर्क कर सकते हैं | जहां उनके द्वारा आपको बिल्कुल फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी |

Monday, 11 May 2020

"विश्व सनातन वाहिनी" ने की कोरोना संकटकाल में लोगों की मदद


"विश्व सनातन वाहिनी" के उपाध्यक्ष "अमर सिंह पिंगोलिया" ने बताया है कि उनका संग़ठन कोरोना के कारण आर्थिक स्थिति में लाचार लोगों कि मदद कर रहा है, जिन लोगों को मदद नहीं पहुंच पा रही है उनको राशन मुहैया कराया गया वहीँ दूसरी तरफ "विश्व सनातन वाहिनी" की  तरफ से ५ मई को १५ मजदूरों को उनके घर वापसी कि व्यवस्था की गयी ।

"विश्व सनातन वाहिनी" के राष्ट्रीय अध्यक्ष- बृजमोहन शर्मा और संस्थापक तथा मुख्य संरक्षक "धर्माचार्य पं जगदीश भरद्वाज" कि तरफ से ब्लड कैंप का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर "अमर सिंह पिंगोलिया" ने कहा कि वे संघठन द्वारा निर्देशित उद्देश्यों एवं दिए हए दायित्वों का निर्वहन शुद्ध अन्तःकरण और सम्पूर्ण निष्ठा के साथ करने में जुटे हैं।

विश्व सनातन वाहिनी की टीम प्रत्येक जिले में अपने स्तर पर कार्य कर रही है।

Friday, 8 May 2020

कोरोना काल में आपसी भाई चारे और एकता की मिसाल विशाल भगत


 उत्तर मुंबई के बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी के मार्गदर्शन में मालाड के मढ जेट्टी में उत्तर भारतीय बीजेपी नेता समाजसेवक विशाल भगत के विशेष योगदान से समाज मे आपसी भाई चारे एकता का एक मिसाल रुप देखने को मिल रहा हैं ।

आप को बता दे की 2500 परिवारो को खाने बाटने का काम जो विशाल भगत की टीम कर रही हैं तो वही खाना बनाने वालो की बात करे तो जहा मुस्लिम सलीम भाई खाना बना रहे हैं तो वही खाना बाटने का काम क्रिसचियन जोशेफ भाई, जबकी बरतन इन्तजाम करने वाले भाई बलवीर सिंह सिक्ख कर रहे हैं तो वही भोजन व्यवस्था के प्रमुख व्यवस्थापक विशाल भगत हिन्दू हैं और उनके साथियों की बात करे तो नंदन सिंह मढ़ मे भोजन सेवाए दे रहे हैं तो कालिना मे सिंकदर साहू, खार मे संजय शर्मा, कोलाबा मे पंकज चौधरी सेवा दे रहे है ।

इन्होने सभी धर्मो को जोडने का संदेश भी इस भोजन बाटने से दिया हैं ताकी समाज मे कोरोना वायरस से लड़ने की मुहिम मे सभी लोग जाति पाति से ऊपर उठकर कार्य करे। और हिन्दू मुस्लिम सिक्ख इसाई आपस मे है भाई भाई का मेसेज भी समाज को दे। आप को बता दे की लॉकडाउन पार्ट 1 से ही विशाल भगत किसी भी जरुरतमंद की मदद आये दिंन कर रहे हैं ।

बता दे की पुरे मुंबई मे 2500 लोगो को प्रतिदिन भोजन वितरण का कार्य विशाल भगत की टीम कर रही तो वही विशाल भगत के कार्य की तारिफ म्युजिक डायरेक्टर दिलीप सेन ने भी की है । इसके अलावा कोरोना वायरस के कहर से जुझ रहे जरूरतमंद की मदद भी हर तरीके से कर रहे हैं उनका कहना है की हम बिहार ,झारखण्ड के मजदूरो को भूखा नही रहने देगे हर सम्भव मदद करेगे। इसके अलावा विशाल भगत प्रवासी मजदूरो को उनको गांव भेजने मे भी मदद कर रहे है ।
-Agency


इंस्टाग्राम लाइव सेशन में सिंगर शिबानी कश्यप देंगी अपनी खास प्रस्तुति



आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित कल के इंस्टाग्राम लाइव सेशन में बॉलीवुड सिंगर शिबानी कश्यप अपनी खास प्रस्तुति देगी |

आरके कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा आयोजित लोक डाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए लाइव सेशन किए जा रहे हैं | उसी के अंतर्गत कल के लाइव सेशन में शाम 8:00 बजे बॉलीवुड सिंगर शिबानी कश्यप अपनी आवाज से लोगों तक रूबरू होगी एवं इस शो को होस्ट दिव्यानी गोस्वामी करेगी | शिबानी कश्यप बॉलीवुड में कई गाने गा चुकी है | बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली शिबानी कश्यप ने बॉलीवुड में कहीं फेमस सॉन्ग गाए हैं | शिबानी कश्यप आरके कास्टिंग कंपनी के इंस्टाग्राम पेज @rk_cme_company पर अपनी खास प्रस्तुति देगी |

इससे पिछले लाइव सेशन में बॉलीवुड सिंगर स्वरूप खान , बॉलीवुड सिंगर यश वडाली , बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी , इंडियन आइडल विनर अंजना , प्लेबैक सिंगर चित्रलेखा सेन , सिंगर सरवर खान , सिंगर अमृता भारती , सिंगर हैयात खान ,  सिंगर सोनू पहाड़ी ने खास प्रस्तुति दी | शिबानी कश्यप के लाइव सेशन में पर्ल आर्टिस्ट मैनेजमेंट कंपनी सपोर्टिंग पार्टनर है | आरके कास्टिंग कंपनी का लाइव सेशन कराने का मकसद लोगों का मनोरंजन हो |
-Agency ONI

Thursday, 7 May 2020

कोरोना वीर योद्धाओ को कोरोना फाइटर्स वीडियो के माध्यम से दिया गया सलाम एवं सम्मान


आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी के बैनर तले बने कोरोना फाइटर्स वीडियो के माध्यम से कलाकारों एवं मॉडल द्वारा कोरोना बीमारी में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के वीर योद्धाओं को सम्मान दिया गया | इस वीडियो के एसोसिएट पार्टनर एसएम क्रिएटिव्स है |

इस वीडियो के डायरेक्टर रोहित कोठारी ने बताया कि विश्व इस समय वैश्विक कोरोना महामारी से  झूझ रहा है, और इस लड़ाई में सबसे आगे रहे हमारे डॉक्टर, पुलिस फोर्स , और सफाई कर्मचारी , गवर्नमेंट ऑफ इंडिया किसान , समाजसेवी , सेनीटाइजर टीम , मीडिया , टीचर , जैसे लोग आज हमें इस महामारी की चपेट में आने से बचा रहे है। उन सभी वीर योद्धाओं को जाने माने कलाकार एवं मॉडल द्वारा वीडियो के माध्यम से सलाम एवं सम्मान दिया जाएगा | एवं इस वीडियो के माध्यम संदेश दिया जाएगा कि जिस तरह वीर योद्धा कोरोना बीमारी से लड़कर हम बचा रहे हैं | तो हमें भी घर में रहना है एवं स्वस्थ रहना है |

इस वीडियो में कास्ट राजकुमार कनौजिया बॉलीवुड एक्टर , स्वरूप खान बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर, चित्रलेखा सेन प्लेबैक सिंगर , मॉडल निशांत परमार , दिविषा पालीवाल , राज मलकीत सिंह , मनीष राजावत , कनिष्का तलेसरा , राजेंद्र सिंह राव , क्वीन चंडालिया , हर्षवर्धनी जोशी , लवेश भंडारी , राहुल शर्मा , लवेश व्यास है |
इस वीडियो के प्रोड्यूसर रोहित कोठारी एवं समीर मोगरा हैं और इस वीडियो को एडिट समीर मोगरा ने किया है | और इस वीडियो में सुप्रीत चपलोत एवं निशान परमार का सपोर्ट रहा है |

Monday, 4 May 2020

लॉकडाउन में है बॉलीवुड की ये चर्चित फिल्म


"ये है मेरा वतन''

कोरोना महामारी के चलते आज जहाँ पूरी दुनिया लॉकडाउन में है वहीँ हमारा वतन भी लॉकडाउन में है, इस लॉकडाउन के चलते हमारी बॉलीवुड और बॉलीवुड की तमाम फ़िल्में भी लॉकडाउन में हैं। ऐसे में हमारे वतन को लेकर फिल्म बनकर तैयार है जिसका नाम है "ये है मेरा वतन''

"मोशन पिक्चर्स" के बैनर तले बनकर तैयार निर्माता-निर्देशक तथा लेखक "मुशताक़ पाशा" की फिल्म "ये है मेरा वतन'' की चर्चा इन दिनों बॉलीवुड में ज़ोरों पर हो रही है इसका कारण है इस फिल्म के पोस्टर, जो अपने आप में एक अलग ही कहानी कहते हैं। 

देश भक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म का टाइटल ट्रैक "ये है मेरा वतन'' और खासकर पहला पोस्टर इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म लॉकडाउन पर आधारित है या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन फिल्म का सस्पेंस अभी बरकरार है

फ़िलहाल हर देशप्रेमी को इस फिल्म का पोस्टर और देशभक्ति वाला डायलॉग बेहद पसंद आ रहा है खासकर फिल्म का डायलॉग बच्चों में बहुत फेमस हो रहा है । बॉलीवुड के फिल्म मेकर इस फिल्म की सशक्त कहानी को लेकर चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। इस फिल्म में आखिर ऐसा क्या है कि इस फिल्म की इतनी चर्चा हो रही है। ये तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा ।

निर्देशक "मुशताक़ पाशा" इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि ये फिल्म लॉकडाउन के बाद जबरदस्त धमाल मचाने वाली है। "दादासाहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन" द्वारा  बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड से सम्मानित निर्देशक "मुशताक़ पाशा" इन दिनों फिल्म "ये है मेरा वतन'' को लेकर चर्चा में है ।

- अरुण कुमार कमल




निर्माता-निर्देशक तथा लेखक "मुशताक़ पाशा"