Showing posts with label shushant singh rajpoot. Show all posts
Showing posts with label shushant singh rajpoot. Show all posts

Sunday, 21 June 2020

ज़ी म्यूजिक वीडियो " पसंद आया " में देखने को मिलेगा "सभ्यता गिरी" का रोमांस

ब्यूटी विथ ब्रेन एक्ट्रेस "सभ्यता गिरी" का रोमांस अब ज़ी म्यूजिक वीडियो " पसंद आया " में देखने को मिलेगा।  जी हाँ ये म्यूजिक वीडियो २२ जून दोपहर १२ बजे "ज़ी म्यूजिक" पर रिलीज़ हो रहा है।

वैसे "सभ्यता गिरी" को एक बेहतरीन थियेटर एक्टर के तौर पर तो जाना ही जाता है पर सभ्यता थियेटर के अलावा टी वी सीरियल, वेब सीरीज़ और एडफिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

फिलहाल अनलॉक-१ में सभ्यता का रोमांस से भरपूर ये गाना इस बारिश में लोगों को जरूर रोमांटिक करने वाला है इस म्यूजिक वीडियो का नाम  नाम है "पसंद आया " अब जिस गाने का नाम ही पसंद आया हो उसे लोग क्यों नहीं पसंद करेंगे।

इस वीडियो के डायरेक्टर है "आनंद रावत" और गायिका हैं "प्रतिभा शर्मा" , रोमांस से भरपूर इस वीडियो में ब्यूटी विथ ब्रेन एक्ट्रेस "सभ्यता गिरी" के साथ नज़र आएंगे "भूषण पाटिल"।

पसंद आया वीडियो का निर्माण किया है AR प्रोडक्शन टीम ने और इसके कोरियोग्राफर हैं अजीत गाड़े।