Showing posts with label Ye Hai Mera Watan. Show all posts
Showing posts with label Ye Hai Mera Watan. Show all posts

Monday, 8 June 2020

फिल्म "ये है मेरा वतन" के पांचवे पोस्टर से खड़ा हुआ ये बवाल !


फिल्म "ये है मेरा वतन'' के चौथे पोस्टर में "राणा जुंग बहादुर"

जैसे की आप जानते ही हैं लेखक, निर्माता, निर्देशक "मुश्ताक़ पाशा" की फिल्म "ये है मेरा वतन" के पोस्टर जैसे-जैसे रिलीज़ होते जा रहे है वैसे-वैसे लोगों की जिज्ञासा फिल्म के प्रति बढ़ती जा रही है। शुरू से अगर हम रिलीज़ हो चुके पोस्टरों पर नज़र डालें तो...

सबसे पहले "प्रमोद माउथो" अपने पोस्टर में कह रहे हैं...
"हम तो खुशकिस्मत थे कि पाकिस्तान आ गए उनके बारे में सोचो जो नहीं आ पाए…।"

इसके बाद "यशपाल शर्मा" ने अपने पोस्टर में कहा...
"तुम पाकिस्तान तो चले गए ! मगर पाकिस्तानी आज तक नहीं कहलाये मुहाजिर कहलाते हो मुहाजिर"

तीसरे पोस्टर में "विष्णु शर्मा" ने कहा...
"इससे पहले की टेरेरिस्ट अपना ट्रेनिंग कैंप छोड़ कर जाये हम अपने मिसाइल उनपर छोड़ देंगे"

जहर उगलते चौथे पोस्टर में शक्कू राणा ये कहते हुए नज़र आये...
"इस आग से पाकिस्तान को जलाओगे क्या ?, बचाके रखो इसे इंडिया को जलाने के लिए"

अनलॉक के बाद अब पांचवा पोस्टर आ गया है और पांचवे पोस्टर से निकले हैं "राणा जंग बहादुर" जिनके मुंह से निकला ये डायलॉग वतनपरस्ती पर खड़ा करता है कई सवाल ! राणा के मुँह से निकला ये विवादित सवाल...
"ओये कबूतरा !! ईद के दिन गले मिलने से घबरा रहा है कहीं तूने कमर पे बम तो नहीं बांध रखा है ? "

श्रोतागण हम तो सचमुच कन्फुज हो गए है इस घडी,
देखते है मुस्ताक पाशा कहाँ से कहाँ जोड़ते हैं वतनपरस्ती की कड़ी।

- अरुण कुमार कमल 
लेखक, निर्माता, निर्देशक "मुश्ताक़ पाशा"

Sunday, 31 May 2020

फिल्म के चौथे पोस्टर में जहर उगलता हुआ ये डायलॉग


फिल्म "ये है मेरा वतन'' का चौथा पोस्टर जिसमे "शकु राणा" नज़र आ रहे हैं 

"मुश्ताक़ पाशा" की फिल्म "ये है मेरा वतन" के अनलॉक होते ही निकला चौथा पोस्टर, पोस्टर में  निकला "शकु राणा" और पाकिस्तानी शक्कू राणा के मुहं से निकला जहर उगलता हुआ ये डायलॉग -
"इस आग से पाकिस्तान को जलाओगे क्या ?,
"बचाके रखो इसे इंडिया को जलाने के लिए"

इस डायलॉग से फिल्म कि कहानी कि कड़ी कहाँ से कहा जुड़ रही है इसका पता तो मुश्ताक़ पाशा ही जानते होंगे !

अभी तक तो बॉलीवुड में किसी फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जाता था पर इस फिल्म से एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है जब किसी फिल्म के पोस्टर से लोग फिल्म के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है की आने वाले दिनों में ये एक नया ट्रेंड ही बन जाये की फिल्म निर्माता प्रोमो की बजाय पोस्टर से ही अपनी फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दें।

अब देखते हैं कि आने वाले दिनों में इस फिल्म के लेखक, निर्माता, निर्देशक "मुश्ताक़ पाशा" अब फिल्म के कौन से पोस्टर में कौन सा

जहर उगलता डायलॉग लेकर आते हैं ?

- अरुण कुमार कमल

लेखक, निर्माता, निर्देशक "मुश्ताक़ पाशा"

Monday, 4 May 2020

लॉकडाउन में है बॉलीवुड की ये चर्चित फिल्म


"ये है मेरा वतन''

कोरोना महामारी के चलते आज जहाँ पूरी दुनिया लॉकडाउन में है वहीँ हमारा वतन भी लॉकडाउन में है, इस लॉकडाउन के चलते हमारी बॉलीवुड और बॉलीवुड की तमाम फ़िल्में भी लॉकडाउन में हैं। ऐसे में हमारे वतन को लेकर फिल्म बनकर तैयार है जिसका नाम है "ये है मेरा वतन''

"मोशन पिक्चर्स" के बैनर तले बनकर तैयार निर्माता-निर्देशक तथा लेखक "मुशताक़ पाशा" की फिल्म "ये है मेरा वतन'' की चर्चा इन दिनों बॉलीवुड में ज़ोरों पर हो रही है इसका कारण है इस फिल्म के पोस्टर, जो अपने आप में एक अलग ही कहानी कहते हैं। 

देश भक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म का टाइटल ट्रैक "ये है मेरा वतन'' और खासकर पहला पोस्टर इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म लॉकडाउन पर आधारित है या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन फिल्म का सस्पेंस अभी बरकरार है

फ़िलहाल हर देशप्रेमी को इस फिल्म का पोस्टर और देशभक्ति वाला डायलॉग बेहद पसंद आ रहा है खासकर फिल्म का डायलॉग बच्चों में बहुत फेमस हो रहा है । बॉलीवुड के फिल्म मेकर इस फिल्म की सशक्त कहानी को लेकर चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। इस फिल्म में आखिर ऐसा क्या है कि इस फिल्म की इतनी चर्चा हो रही है। ये तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा ।

निर्देशक "मुशताक़ पाशा" इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि ये फिल्म लॉकडाउन के बाद जबरदस्त धमाल मचाने वाली है। "दादासाहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन" द्वारा  बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड से सम्मानित निर्देशक "मुशताक़ पाशा" इन दिनों फिल्म "ये है मेरा वतन'' को लेकर चर्चा में है ।

- अरुण कुमार कमल




निर्माता-निर्देशक तथा लेखक "मुशताक़ पाशा"