Showing posts with label mahasar mata hariyna. Show all posts
Showing posts with label mahasar mata hariyna. Show all posts

Monday, 5 May 2025

सनी अग्रवाल की अगली फिल्म 'महासर माँ' की तैयारियाँ जोरों पर




धार्मिक फिल्म "महासर माँ" का मुहूर्त उनकी महिमा गीत के साथ ग्रेविटी स्टूडियो में संपन्न

मुंबई। मारवाड़ी समाज की कुलदेवी "महासर माँ" की महिमा और चमत्कारों को दर्शाती एक फीचर फिल्म का निर्माण शीघ्र ही होने जा रहा है। महासर मूवीज के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का शीर्षक "महासर माँ" ही रखा गया है ताकि समाज के साथ साथ अन्य भक्त भी माता के बारे में जान सकें। इस फिल्म का निर्देशन सनी अग्रवाल करेंगे जो कई वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।हाल ही में इस फिल्म का मुहूर्त एक गीत के साथ ग्रेविटी स्टूडियो, गोरेगांव (मुंबई) में सम्पन्न हुआ। उसी अवसर पर बॉलीवुड के जाने माने डीओपी और प्रोड्यूसर असीम बजाज फिल्म की टीम को शुभकामना देने के लिए उपस्थित हुए। इस फिल्म का संगीत भीमेश द्विवेदी ने तैयार किया है तथा गीतकार रमन द्विवेदी हैं वहीं सिंगर दिव्य कुमार ने टाइटल सॉन्ग गाया है। फिल्म के निर्माता श्रीधर गुप्ता, दीपक अग्रवाल और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संतोष पंसारी एवं राजकुमार सिंघल हैं।निर्देशक सनी अग्रवाल ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी और दीवाली के शुभ अवसर पर रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म में बॉलीवुड के कलाकारों सहित नए कलाकार भी अभिनय करेंगे। हेमा मालिनी और मुकेश खन्ना से संपर्क किया गया है लेकिन अभी उनके अनुमति मिलना शेष है।सनी ने आगे कहा कि मैंने लगभग 50 फिल्में बनाई है लेकिन यह फिल्म महासर माँ के आशीर्वाद से बहुत ही बेहतरीन बनेगी। श्रीधर गुप्ता जी ने माता का मंदिर बनवाया है साथ ही श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशाला भी बनवाया है। मैं भी वहां गया हूँ माँ का दर्शन कर स्वयं को भाग्यशाली पाया हूं।निर्माता श्रीधर गुप्ता ने बताया कि महासर माँ का मंदिर हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित है। माता जी मेरे घर के साथ साथ हजारों परिवार की कुलदेवी हैं और वहां प्रति वर्ष दोनों नवरात्रि में बड़ा मेले का आयोजन किया जाता है। मान्यता अनुसार माता के भक्त अपने बच्चों के मुंडन संस्कार और विवाह के समय नव दंपति उनका आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। हम सभी ने प्रत्यक्ष रूप से महासर माँ के चमत्कार को देखा है। मैं स्वयं मुंबई में संघर्ष कर रहा था और रुपए पैसे के अभाव में दिन गुजार रहा था लेकिन माता जी आशीर्वाद मिला और मैं संपन्न हो गया। इस फिल्म के बनने के बाद लोग महासर मां के बारे में भली भांति परिचित हो जाएंगे और मन्नत मांगने उनके दरबार में पहुंचेंगे।

bablu singh raghuwanshi (sankalp) mumbai .