Showing posts with label Corona. Show all posts
Showing posts with label Corona. Show all posts
Thursday, 23 July 2020
Thursday, 2 July 2020
फिल्म "ये है मेरा वतन" के सातवें पोस्टर से आयी बेपनाह मोहब्बत में जान देने की आवाज़
फिल्म "ये है मेरा वतन" के सातवें पोस्टर में "मृदुला महाजन"
लेखक, निर्माता, निर्देशक "मुश्ताक़ पाशा" की फिल्म "ये है मेरा वतन" के आज तक हमने जितने भी पोस्टर देखे हैं उनमे हमेशा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सामने वाले की जान लेने की कोशिश जाती रही है।अभी तक हम पोस्टर पर लिखे डायलॉग से कुछ ना कुछ कहानी बनाने की कोशिश कर ही रहे थे कदम दर कदम मंजिल की ओर बढ़ ही रहे थे रास्ते पर चलते जा रहे थे कि अचानक हमारे सामने एक टी पॉइंट आ गया जहाँ से या तो हम या तो लेफ्ट जा सकते थे, या फिर राइट, लेकिन तभी फिल्म के अगले पोस्टर के डायलॉग से एक लड़की की आवाज आती है। पर यहाँ पहले की तरह जान लेने नहीं बल्कि जान देने की आवाज है, फिल्म के सातवें पोस्टर का डायलॉग है ...
"कसम खुदा की आपके इंतज़ार में कभी हमारी जान निकल जाएगी"
ये आवाज़ है फिल्म के सातवें पोस्टर के किरदार की, इस पोस्टर में नज़र आ रही हैं अभिनेत्री "मृदुला महाजन" जिन्होंने इस फिल्म में "फ़िदा" का किरदार निभाया है।
फिल्म में अब तक कहानी की डायलॉग में ही बात हो रही थी वो भी तलवार, गोली, बन्दूक, बारूद और शोलों की लेकिन पहली बार फिल्म में शोलों के ऊपर शबनम बरसती दिखी, जैसे अचानक पतझड़ के बाद बहार आ गयी हो।
फिल्म के पोस्टरों से नफरत पैदा करने वाले डायलॉग के बाद अचानक बेपनाह मोहब्बत वाले डायलॉग ने फिल्म की कहानी को लेकर और भी कौतूहल पैदा कर दिया है, अब पता नहीं अगले पोस्टर से क्या निकलता है। अब तो बस इंतज़ार है अगले पोस्टर का। अब देखते हैं फिल्म के डायरेक्टर हमें कहानी का कौन सा चौराहा दिखाते हैं .
- अरुण कुमार कमल
"मृदुला महाजन" के साथ लेखक, निर्माता, निर्देशक- "मुश्ताक़ पाशा"
Thursday, 4 June 2020
प्रवासी मजदूरों के सुपर हीरो "सोनू सूद"
सोशल मीडिया पर सोनू सूद की खूब चर्चा हो रही है कि लोग उन्हें हॉलीवुड सुपरहीरोज से भी बड़ी उपाधि दे रहे हैं। उनकी मदद के जरिए घर पहुंचे लोगों ने उन्हें "रियल हीरो" (असल जिंदगी के नायक) की उपाधि दी है। वहीं कुछ लोग तो इस मुश्किल हालात में इस मदद से इतने भावुक हो गए कि उन्होंने सोनू को साक्षात भगवान का दर्जा दे दिया है।
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सोनू की इस पहल की खुलकर प्रशंसा की है। सोनू सूद से सोशल मीडिया पर जो भी उनसे संपर्क कर गुहार लगा रहे हैं सोनू खुद उन्हें जवाब देकर मदद का भरोसा दे रहे हैं। इन दिनों सोनू का ट्विटर अकाउंट ऐसे ही संदेशों से भरा पड़ा है।
सोनू को हजारों की संख्या में मदद के लिए संदेश आ रहे हैं। सोनू ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सोनू लगातार 20-20 घंटों तक लोगों के बीच रहकर प्रवासियों की मदद कर रहे हैं।
Saturday, 16 May 2020
विशाल भगत ने जरूरतमंदों को अनाज बांटा
मालाड में समाजसेवक और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री विशाल भगत एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना प्रभावित जरूरत मंद सैकड़ों परिवारों को अनाज वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में श्री महा शक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा रेखा त्रिपाठी, नंदन सिंह, अनुष्का चौहान, जोसेफ डिसूजा, सिकंदर साहू, संजय शर्मा ने हिस्सा लिया और जरूरतमंदों तक ये सुविधा पहुचायी।
इस कार्यक्रम में श्री महा शक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा रेखा त्रिपाठी, नंदन सिंह, अनुष्का चौहान, जोसेफ डिसूजा, सिकंदर साहू, संजय शर्मा ने हिस्सा लिया और जरूरतमंदों तक ये सुविधा पहुचायी।
Tuesday, 12 May 2020
Monday, 11 May 2020
"विश्व सनातन वाहिनी" ने की कोरोना संकटकाल में लोगों की मदद
"विश्व सनातन वाहिनी" के उपाध्यक्ष "अमर सिंह पिंगोलिया" ने बताया है कि उनका संग़ठन कोरोना के कारण आर्थिक स्थिति में लाचार लोगों कि मदद कर रहा है, जिन लोगों को मदद नहीं पहुंच पा रही है उनको राशन मुहैया कराया गया वहीँ दूसरी तरफ "विश्व सनातन वाहिनी" की तरफ से ५ मई को १५ मजदूरों को उनके घर वापसी कि व्यवस्था की गयी ।
"विश्व सनातन वाहिनी" के राष्ट्रीय अध्यक्ष- बृजमोहन शर्मा और संस्थापक तथा मुख्य संरक्षक "धर्माचार्य पं जगदीश भरद्वाज" कि तरफ से ब्लड कैंप का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर "अमर सिंह पिंगोलिया" ने कहा कि वे संघठन द्वारा निर्देशित उद्देश्यों एवं दिए हए दायित्वों का निर्वहन शुद्ध अन्तःकरण और सम्पूर्ण निष्ठा के साथ करने में जुटे हैं।
विश्व सनातन वाहिनी की टीम प्रत्येक जिले में अपने स्तर पर कार्य कर रही है।
Friday, 8 May 2020
कोरोना काल में आपसी भाई चारे और एकता की मिसाल विशाल भगत
उत्तर मुंबई के बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी के मार्गदर्शन में मालाड के मढ जेट्टी में उत्तर भारतीय बीजेपी नेता समाजसेवक विशाल भगत के विशेष योगदान से समाज मे आपसी भाई चारे एकता का एक मिसाल रुप देखने को मिल रहा हैं ।
आप को बता दे की 2500 परिवारो को खाने बाटने का काम जो विशाल भगत की टीम कर रही हैं तो वही खाना बनाने वालो की बात करे तो जहा मुस्लिम सलीम भाई खाना बना रहे हैं तो वही खाना बाटने का काम क्रिसचियन जोशेफ भाई, जबकी बरतन इन्तजाम करने वाले भाई बलवीर सिंह सिक्ख कर रहे हैं तो वही भोजन व्यवस्था के प्रमुख व्यवस्थापक विशाल भगत हिन्दू हैं और उनके साथियों की बात करे तो नंदन सिंह मढ़ मे भोजन सेवाए दे रहे हैं तो कालिना मे सिंकदर साहू, खार मे संजय शर्मा, कोलाबा मे पंकज चौधरी सेवा दे रहे है ।
इन्होने सभी धर्मो को जोडने का संदेश भी इस भोजन बाटने से दिया हैं ताकी समाज मे कोरोना वायरस से लड़ने की मुहिम मे सभी लोग जाति पाति से ऊपर उठकर कार्य करे। और हिन्दू मुस्लिम सिक्ख इसाई आपस मे है भाई भाई का मेसेज भी समाज को दे। आप को बता दे की लॉकडाउन पार्ट 1 से ही विशाल भगत किसी भी जरुरतमंद की मदद आये दिंन कर रहे हैं ।
बता दे की पुरे मुंबई मे 2500 लोगो को प्रतिदिन भोजन वितरण का कार्य विशाल भगत की टीम कर रही तो वही विशाल भगत के कार्य की तारिफ म्युजिक डायरेक्टर दिलीप सेन ने भी की है । इसके अलावा कोरोना वायरस के कहर से जुझ रहे जरूरतमंद की मदद भी हर तरीके से कर रहे हैं उनका कहना है की हम बिहार ,झारखण्ड के मजदूरो को भूखा नही रहने देगे हर सम्भव मदद करेगे। इसके अलावा विशाल भगत प्रवासी मजदूरो को उनको गांव भेजने मे भी मदद कर रहे है ।
-Agency
Subscribe to:
Posts (Atom)
















